Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
    • विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस
    • उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण
    • जिस जेन जी ने सरकार के सामने नए सवाल खड़े किए
    • ढाई फीट के चीनू की कांवड़ यात्रा रही आकर्षण का केंद्र
    • जनाजा निकला तो थम गए कांवड़ियों के कदम, बंद हो गए डीजे
    • श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए 6 दिसंबर को कारसेवा का ऐलान
    • सड़ा मीट, खराब सब्जियां और एक्सपायर्ड दूध, 5-स्टार होटलों के खाने का सच आया सामने
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»आगरा पुलिस ने थाने में किसान को उल्टा लटकाकर पीटा, दोनों पैर टूटे, ACP को हटाया और थानेदार सहित तीन निलंबित
    देश

    आगरा पुलिस ने थाने में किसान को उल्टा लटकाकर पीटा, दोनों पैर टूटे, ACP को हटाया और थानेदार सहित तीन निलंबित

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comDecember 23, 2025No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आगरा 23 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना किरावली क्षेत्र में हत्या के एक मामले की जांच के दौरान पुलिस पर थर्ड डिग्री टॉर्चर के गंभीर आरोप लगे हैं। गांव करहरा निवासी युवक राजू के परिजनों का आरोप है कि हत्या कबूल कराने के दबाव में पुलिस ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया, जिससे उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

    किरावली क्षेत्र के गांव करहरा में 5 अगस्त को पूर्व फौजी बलबीर सिंह की हत्या हुई थी। चार महीने बीतने के बावजूद पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी है। इसी सिलसिले में 20 दिसंबर को थाना किरावली पुलिस ने सत्य प्रकाश को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद उसके छोटे भाई राजू को भी थाने बुलाया गया।

    परिजनों का आरोप है कि थाने में पूछताछ के दौरान राजू पर हत्या स्वीकार करने का दबाव बनाया गया। आरोप है कि पूछताछ के दौरान उसके साथ मारपीट की गई, जिससे वह बेहोश हो गया और उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। बाद में पुलिस ने उसे निजी वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया।

    मामले के तूल पकड़ने पर डीसीपी वेस्ट अतुल शर्मा ने थाना प्रभारी से जानकारी ली। प्रारंभिक तौर पर चोट को मामूली बताया गया, लेकिन जब डीसीपी स्वयं किरावली अस्पताल पहुंचे और एक्स-रे रिपोर्ट देखी तो सामने आया कि पीड़ित के दोनों पैरों में फ्रैक्चर है। इसके बाद पूरे मामले की गंभीरता स्पष्ट हुई।

    घटना के बाद लापरवाही बरतने के आरोप में अछनेरा के एसीपी राम प्रवेश गुप्ता का तबादला कर दिया गया है। वहीं थाना किरावली प्रभारी नीरज कुमार, एसआई धर्मवीर और सिपाही रवि को निलंबित कर दिया गया है। शैलेंद्र कुमार को एसीपी अछनेरा और सत्यवीर को थाना किरावली का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

    agra tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना

    August 10, 2026

    विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस

    August 10, 2026

    उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.