बाराबंकी, 19 फरवरी। कोतवाली क्षेत्र के सधवापुर मजरे इब्राहिमाबाद में आपसी कलह के चलते बुजुर्ग दंपत्ति ने जहर खा लिया। हालत खराब होने पर इन्हे इलाज के लिये ले जाया गया पर एक के बाद एक दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है। गांव निवासी श्रीगणेश (65) पुत्र तुलसीराम और उनकी पत्नी कलावती (60) ने गत देर रात कथित रूप से घरेलू कलह से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया।
जहर खाने के बाद दोनों को तेज उल्टियां होने लगीं। उन्हें इस हालत में देखकर उनके पौत्र ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय श्रीगणेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल कलावती को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी अंतिम सांस ली। परिजनों के अनुसार मृतक दंपत्ति के एक पुत्र पवन और एक पुत्री गीता हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पवन के एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दंपत्ति अपने पुत्र से अलग घर में रहते थे और स्वयं खाना बनाकर जीवन यापन कर रहे थे। बहू प्रेमा ने बताया कि घटना के समय वह खेत में सरसों काटने गई थी। बच्चों ने दादा-दादी के उल्टी करने की सूचना दी, जिसके बाद गांव वालों की मदद से उनके पुत्र ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों की गहराई से पड़ताल की जा रही है।
Trending
- नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार
- विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू
- होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा
- उच्च न्यायालय का दृष्टिकोण है सही, सनातन धर्म की मजबूती और बहुसंख्यकों की एकता के लिए सभी को मंदिरों में जाने का हो अधिकार
- इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली के सरकारी आवास से मिले थे 500-500 के जले नोट
- दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
- सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें
- यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े

