Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के उपमहाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व हर्षित मिश्रा की हत्या, मुख्यमंत्री जी दबंगों पर अगर अंकुश नहीं लगा तो अफसर कहीं भी काम ही नहीं कर पाएंगे
    • हस्तिनापुर में सांड के हमले से शगुन की मौत, सरकार दे मुआवजा, डीएम साहब परिवार की स्थिति देखते हुए मदद कीजिए
    • अच्छे काम में देरी क्यों! मान्यवर कांशीराम व वीर सावरकर को केंद्र सरकार दे भारत रत्न
    • गजब कारनामा: जीवाजी यूनिवर्सिटी ने मृत प्रोफेसरों को सीनियरिटी लिस्ट में दी ‘पदोन्नति’
    • गैस सिलेंडर के लिए लाइन में लगे दो बुजुर्गों ने दम तोड़ा
    • पत्नी के शराब पीने से नाराज पति ने की हत्या, ससुर समेत तीन गिरफ्तार
    • सरकार ने सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, जोधपुर जेल से 170 दिन बाद रिहा होंगे
    • न्यायपालिका की जांच होनी चाहिये : प्रियंका
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»किन्नर की हत्या करने के बाद आरोपी युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
    देश

    किन्नर की हत्या करने के बाद आरोपी युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    adminBy adminFebruary 19, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलिया 19 फरवरी। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रानीगंज बाजार में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने कथित रूप से एक किन्नर की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मौके से किन्नर का शव बरामद किया है. वहीं, पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच में जुटी है.

    एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि 17 तारीख को सूचना मिली थी कि रानीगंज बाजार निवासी रेखा किन्नर दोपहर करीब 12 बजे अपने साथियों से अलग होने के बाद लापता हो गई थी. किन्नर समाज की ओर से भी उसकी तलाश की जा रही थी. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें रेखा किन्नर को रानीगंज बाजार में विजय गुप्ता के घर की ओर जाते हुए देखा गया. इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर परिवार से पूछताछ शुरू की.

    जांच के दौरान जानकारी मिली कि विजय गुप्ता के बेटे रवि गुप्ता की शादी पिछले वर्ष हुई थी. उस समय किन्नर समाज के लोग बधाई लेने उनके घर पहुंचे थे, लेकिन किसी कारणवश उन्हें पैसे नहीं मिले थे. बताया जा रहा है कि 17 तारीख को रेखा किन्नर फिर से बधाई लेने उसी घर पर गई थी. उस समय घर की महिला सदस्य बाहर गई हुई थी, जिससे उसे पैसे नहीं मिल सके.

    इसी बीच, 18 तारीख की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि विजय गुप्ता के पुत्र रवि गुप्ता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आत्महत्या की घटना के बाद पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली. तलाशी के दौरान मकान की सबसे ऊपरी मंजिल के एक कमरे में प्लास्टिक में लिपटा हुआ एक शव मिला, जिसकी पहचान लापता रेखा किन्नर के रूप में हुई.

    पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए कुल पांच लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें रवि गुप्ता भी शामिल है, जिसने आत्महत्या कर ली. अन्य आरोपियों की तलाश और पूछताछ जारी है. इस मामले में किन्नर समाज की प्रदेश अध्यक्ष अनुष्का चौबे ने बताया कि रेखा किन्नर बधाई लेने गई थी और उसका शव उसी घर से बरामद हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि घर में बधाई मांगने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद किन्नर का अपहरण कर घर में बंद कर दिया गया और उसकी हत्या कर दी गई.

    किन्नर समाज ने घटना पर आक्रोश जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    ballia kinner-murder tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के उपमहाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व हर्षित मिश्रा की हत्या, मुख्यमंत्री जी दबंगों पर अगर अंकुश नहीं लगा तो अफसर कहीं भी काम ही नहीं कर पाएंगे

    March 14, 2026

    हस्तिनापुर में सांड के हमले से शगुन की मौत, सरकार दे मुआवजा, डीएम साहब परिवार की स्थिति देखते हुए मदद कीजिए

    March 14, 2026

    अच्छे काम में देरी क्यों! मान्यवर कांशीराम व वीर सावरकर को केंद्र सरकार दे भारत रत्न

    March 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.