लखनऊ, 24 फरवरी। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को नए सत्र 2026-27 में समय से किताबें वितरित कराने की कवायद तेज हो गई है। इसके तहत कई जिलों में 80 फीसदी तक किताबों की आपूर्ति हो गई है। अब जिले में इसका टेंडर कर मार्च में वितरण सुनिश्चित किया जाना है। इसी क्रम में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा 26 फरवरी को बैठक कर विभागीय कार्यों की प्रगति जांचेंगे। इसमें प्रमुख रूप से सत्र 2026-27 में पाठ्य पुस्तकों की समय से आपूर्ति, आरटीई में प्रवेश व जिलावार फीस प्रतिपूर्ति के लिए दी गई राशि के भुगतान की स्थिति शामिल है। इसके साथ ही अपर मुख्य सचिव पीएम श्री योजना में एसएनए स्पोर्ट के माध्यम से वित्तीय व्यय, पीएम पोषण योजना के अंतर्गत वित्तीय प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक व बीएसए की ऑनलाइन समीक्षा बैठक में वे नव भारत साक्षरता के व्यय, समग्र शिक्षा की विभिन्न योजनाओं, फर्नीचर खरीद व भुगतान, होली से पहले सभी कार्मिकों के वेतन भुगतान, आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास व टैबलेट, सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की दूसरी किश्त के उपभोग प्रमाण पत्र की स्थित की भी समीक्षा करेंगे।
Trending
- नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार
- विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू
- होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा
- उच्च न्यायालय का दृष्टिकोण है सही, सनातन धर्म की मजबूती और बहुसंख्यकों की एकता के लिए सभी को मंदिरों में जाने का हो अधिकार
- इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली के सरकारी आवास से मिले थे 500-500 के जले नोट
- दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
- सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें
- यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े

