Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार
    • विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू
    • होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा
    • उच्च न्यायालय का दृष्टिकोण है सही, सनातन धर्म की मजबूती और बहुसंख्यकों की एकता के लिए सभी को मंदिरों में जाने का हो अधिकार
    • इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली के सरकारी आवास से मिले थे 500-500 के जले नोट
    • दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
    • सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें
    • यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»आरोपियों का हो एनकाउंटर : पूर्व प्रधान
    न्यूज़

    आरोपियों का हो एनकाउंटर : पूर्व प्रधान

    adminBy adminMarch 14, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शामली, 14 मार्च (अम)। बागपत जिले के दोघट कस्बे में बहावड़ी गांव निवासी पूर्व प्रधान बबली देवी के पति विवेक उर्फ विक्की की हत्या के मामले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक खुद बहावड़ी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। बबली देवी और उनके परिवार के सदस्यों ने एसपी से आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की। एसपी ने परिवार को भरोसा दिलाया कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
    पूर्व प्रधान बबली देवी का कहना है कि उनका परिवार लंबे समय से भाजपा से जुड़ा हुआ है और वह स्वयं पार्टी की बैठकों में सक्रिय रूप से भाग लेती रही हैं। इसके बावजूद पुलिस वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने में गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि हत्याकांड में मुंडभर और छुर गांव के आरोपी भी शामिल हैं, जबकि एक आरोपी दिल्ली में शरण लिए हुए है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखेंगी।
    एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने हरियाणा के गुरुग्राम, दिल्ली और अन्य स्थानों पर दबिश दी है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार प्रयास कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने गांव पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी।
    हत्याकांड के बाद गांव में सुरक्षा कड़ी, गलियां सुनसान पड़ी हैं। बहावड़ी गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। कई गलियां सुनसान नजर आ रही हैं और लोग घरों से बाहर निकलने में भी हिचकिचा रहे हैं।

    Accused Should Be Shot in an Encounter: Former Village Head Shamali tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार

    April 10, 2026

    विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू

    April 10, 2026

    होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा

    April 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.