Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»आप बना रही है नशा मुक्त पंजाब : केजरीवाल
    देश

    आप बना रही है नशा मुक्त पंजाब : केजरीवाल

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 17, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मोगा/चंडीगढ़, 17 फरवरी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने मोगा के किल्ली चहलां गांव में ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ को लेकर आयोजित विलेज डिफेंस कमेटी के शपथ समारोह में नशा तस्करों को जनता की ताकत दिखाई। समारोह स्थल पर जमा हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस ने पंजाब को नशे के अंदर डूबो दिया था। जब से ‘‘आप’’ की सरकार आई है, पंजाब को नशा मुक्त बना रही है।
    इसलिए लोगों को इनके कुकर्मों को याद रखना होगा और इन्हें एक भी वोट नहीं देना है। वरना पंजाब फिर से नशे के अंदर डूब जाएगा। पंजाब के इतिहास में पहली बार ‘‘आप’’ की एक ऐसी सरकार आई है, जो नशा बेचने वालों को खदेड़ रही है और पकड़-पकड़ कर जेल में डाल रही है। इस दौरान सीएम भगवंत सिंह मान ने सभी को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई। इस दौरान सीएम भगवंत सिंह मान तबीयत खराब होने के बावजूद समारोह में पहुंचे और सभी को नशा मुक्त पंजाब बनाने की शपथ दिलाई।
    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक साल पहले 1 मार्च को पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ शुरू किया था। उस समय लोगों को थोड़ा कम भरोसा था। लोगों ने पुरानी सरकारें देखी थीं। पुरानी सरकारों में बातें बड़ी-बड़ी होती थीं लेकिन काम कुछ नहीं होता था। इसलिए लोगों में बहुत डर था और कोई सामने आकर नशा तस्करों की जानकारी देने के लिए तैयार नहीं था।
    लोगों को लगता था कि उन्हें डराया-धमकाया जाएगा और उनके परिवार को तंग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में 2,000 किलो से ज्यादा नशा पकड़ा गया है। नशा बेचने वालों के बड़े-बड़े बंगलों पर बुलडोजर चलाए गए और बड़े-बड़े तस्कर पकड़े गए हैं, जिनसे पहले लोग कांपते थे। इस कार्रवाई से लोगों को भरोसा होने लगा है। उन्होंने कहा कि अब लोगों को भरोसा हो गया है कि आम आदमी पार्टी और भगवंत मान सरकार किसी से नहीं डरेगी। पहली बार पंजाब में नशे के विरुद्ध जबरदस्त युद्ध छिड़ा है। अब जनता के मन से डर निकलने लगा है और सरकार व पुलिस पर विश्वास बढ़ने लगा है। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब के हर पिंड और हर वार्ड में विलेज डिफेंस कमेटी (वीडीसी) बनाई जा रही हैं। कमेटी में उस वार्ड या पिंड के इज्जतदार लोग, रिटायर्ड टीचर, रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर, युवा और सरपंच आदि को शामिल किया जा रहा है। कमेटी का पहला काम उस गांव या वार्ड में नशा बेचने-खरीदने वाले लोगों की जानकारी देना है।
    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कई लोगों को डर लगता है कि नशा तस्करो की जानकारी देने पर वे उनके परिवार को मार डालेंगे या तंग करेंगे। इसलिए पंजाब सरकार ने एक एप बनाया है। वीडीसी के हर सदस्य के फोन में वह ऐप है। लोग उस एप पर जानकारी दें, उनकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगा। इसलिए डरने की जरूरत नहीं है। अब तक कई वीडीसी ने जानकारी दी है और कई सदस्यों ने कहा है कि अब उन्हें डर नहीं लगता, क्योंकि पूरा गांव उनके साथ है। कमेटी का दूसरा काम गांव में नशे से पीड़ित लोगों का इलाज कराने के लिए उन्हें पास के सेंटर में ले जाना है। ताकि वे नशे से बाहर निकल सकें। कमेटी को अपने पिंड को नशा मुक्त करने के लिए जो सभी कदम उठाने पड़ेंगे।
    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार वीडीसी सभी सुविधाएं या संसाधन देगी. पुलिस, प्रशासन और मुख्यमंत्री उनके साथ हैं. ऐप में दी गई जानकारी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचती है और उस पर एक्शन लिया जाता है। अगर कोई पुलिसवाला स्थानीय स्तर पर अच्छा काम करता है, तो उसे इनाम मिलेगा। लेकिन अगर कोई पुलिसवाला नशे वालों के साथ मिला हुआ पाया गया, तो उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। वीडीसी को केवल 10 सदस्यों तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि धीरे-धीरे पूरे गांव को इसमें शामिल करना है। अगर सारा गांव मिल जाएगा तो किसी की हिम्मत नहीं होगी कि वह नशा बेच सके।
    भगवंत मान ने कहा कि नशे के विरुद्ध युद्ध के दूसरे चरण में अब स्कूलों पर फोकस किया जाएगा। शिक्षकों और काउंसलरों के माध्यम से माता-पिता को जागरूक किया जाएगा कि वे बच्चों पर नजर रखें। बच्चों की संगत और व्यवहार पर निगरानी रखी जाएगी ताकि आने वाली पीढ़ी को नशे से बचाया जा सके और नए ग्राहक पैदा न हों। उन्होंने कहा कि मेरे पास रिपोर्ट आई है कि पंजाब में पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या कम हो गई है, क्योंकि अब युवाओं को पंजाब में ही रोजगार मिल रहा है। सरकार ने 63 हजार सरकारी नौकरियां दी हैं, जो बिना सिफारिश और रिश्वत के मिली हैं। जब सरकार अस्पताल और स्कूल बनाएगी तो वहां स्टाफ की जरूरत होगी, जिससे रोजगार मिलेगा।
    भगवंत मान ने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका हर चीज में हिस्सा होता था। वे समोसे की रेहड़ी तक को नहीं छोड़ते थे, वहां भी हिस्सा मांगते थे कि आलू और तेल भी तेरा, लेकिन कमाई में हिस्सा हमारा। भगवंत मान ने कहा कि जितने मर्जी हीरे-मोती इकट्ठे कर लो, लेकिन याद रखना कफन में जेब नहीं होती और आखिरी वक्त सब यहीं रह जाता है।
    भगवंत मान ने कहा कि आज पंजाब के सभी विरोधी एक हो गए हैं और कह रहे हैं कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है। ये मानव नहीं, दानव हैं। सारे विरोधी वो राक्षस हैं जो पंजाब को खा रहे थे। महाराजा रणजीत सिंह भेष बदलकर जनता का हाल जानते थे, लेकिन पिछली सरकार वाले यह चेक करते थे कि किसी घर में चिट्टा पहुंचा या नहीं। विरोधियों का प्रोग्राम सिर्फ मेरा साला, मेरा जीजा, मेरा बेटा, मेरा भतीजा तक सीमित था।

    AAP is making Punjab drug-free: Kejriwal Arvind Kejriwal Bihar Politics chandigarh Desh tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026

    लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.