Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी: पूरे प्रदेश में हुई झमाझम बारिश, चार डिग्री तक गिरा पारा; मेरठ सहित इन शहरों में हुई सबसे ज्यादा बरसात
    • 2029 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए महिला आरक्षण का विरोध करने से पहले कई बार सोचेंगे
    • सड़कों पर जलभराव चारों तरफ गंदगी का राज बरसात आने से पूर्व क्यों नहीं हुई सफाई, नागरिक घरों में बंद कई जगह ईमारतों में पानी भरा
    • कर्नाटक के किसान ने बिना खाद के उगाया 72 किलो का जादुई कटहल, वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी
    • तलाक के 30 दिन बाद दूसरी शादी करने वाली पत्नी गुजारा-भत्ता की हकदार नहीं: इलाहाबाद हाई कोर्ट
    • चेक बाउंस के मामले में अभिनेता राजपाल यादव को तीन महीने जेल की सजा
    • हरदोई में एसबीआई एटीएम के गेट में उतरा करंट, खोलते ही सफाई कर्मी की मौत
    • 28 जुलाई को संसद भवन पर प्रदर्शन कर सकते है ग्रामीण बैंक कर्मी, सभी जगह एक समान आदेश और नई भर्ती खोली जाती तो समस्याएं शायद नहीं आती
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सड़क किनारे जलती हुई मिली युवती, हालत नाजुक
    देश

    सड़क किनारे जलती हुई मिली युवती, हालत नाजुक

    adminBy adminNovember 13, 2025No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हमीरपुर 13 नवंबर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे एक युवती जिंदा जलती हुई मिली, जिसे देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

    डॉक्टरों के अनुसार युवती का 90 से 95 फीसदी शरीर जल चुका है। फिलहाल वह अचेत अवस्था में है और कुछ भी बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस के अनुसार अभी तक युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल युवती जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

    घटना स्थल और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस को युवती को जिंदा जलाकर हत्या के प्रयास की आशंका है। आसपास के इलाके में माचिस और पेट्रोल जैसी वस्तुएं मिलने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस मामले को हत्या के प्रयास या आत्महत्या, दोनों कोणों से जांच कर रही है।
    घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया।

    अधिकारियों ने बताया कि युवती की पहचान के लिए आसपास के थानों में सूचना भेजी गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और जांच में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। जो भी घटना दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    युवती की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस ने मौके से जला हुआ मोबाइल, चार्जर और पर्स बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

    hamirpur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी: पूरे प्रदेश में हुई झमाझम बारिश, चार डिग्री तक गिरा पारा; मेरठ सहित इन शहरों में हुई सबसे ज्यादा बरसात

    July 10, 2026

    2029 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए महिला आरक्षण का विरोध करने से पहले कई बार सोचेंगे

    July 10, 2026

    सड़कों पर जलभराव चारों तरफ गंदगी का राज बरसात आने से पूर्व क्यों नहीं हुई सफाई, नागरिक घरों में बंद कई जगह ईमारतों में पानी भरा

    July 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.