Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप
    • एफआईआर रद्द करवाने पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर
    • गर्मी और लू अपने पूरे शबाब पर, परिजनों के साथ साथ अपना भी पूरी तौर पर ध्यान रखें
    • अंतरराज्यीय बच्चा चोर गैंग का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार; हरिद्वार से 72 घंटे में बच्ची बरामद
    • पाकिस्तान टीम की साहिबजादा फरहान करेंगे कप्तानी
    • रोहित-हार्दिक अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में दिखाएंगे दम
    • सोनाली बेंद्रे के लिए राख का सफर चुनौतीपूर्ण लेकिन संतोषजनक अनुभव साबित हुआ
    • अहमदाबाद और गांधीनगर में बम विस्फोट करने की धमकी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बागपत में मोबाइल की बैटरी फटने से युवक जिंदा जला
    देश

    बागपत में मोबाइल की बैटरी फटने से युवक जिंदा जला

    adminBy adminJanuary 27, 2026No Comments37 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बागपत 27 जनवरी। उत्तर प्रदेश में बागपत के खुब्बीपुरा निवाड़ा गांव में किराए के मकान में रह रहे सिरसली गांव निवासी अनिल कुमार (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदा जलकर मौत हो गई. अनिल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक ब्रेड फैक्टरी में नौकरी करता था और पिछले तीन महीनों से गांव में मुस्तकीम के मकान में किराए पर अकेले रहते थे।

    शनिवार शाम से मोबाइल पर संपर्क न होने पर रविवार दोपहर करीब एक बजे मुस्तकीम अपने घर पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे बंद मिले। पड़ोसी के घर से अपने घर पहुंचे तो कमरे में फर्श पर ही अनिल कुमार का जला हुआ शव मिला।

    घटना की पुलिस व स्वजन को जानकारी दी गई। सीओ अंशु जैन, कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार, फील्ड यूनिट व फायर बिग्रेड की टीम ने गहनता से जांच की। इसके बाद युवक के शव को कब्जे में लिया गया। घटनास्थल से मोबाइल फोन, बिजली के तार और अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लेकर आग लगने के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी.

    अनिल के भाई प्रमोद का आरोप है कि अनिल की किसी ने हत्या की है। मोबाइल की बैट्री फटने से हादसा होता तो मोबाइल की लीड जरूर जलती। उसकी किसी से रंजिश नहीं है। उनकी मांग है कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर घटना का राजफाश करें।

    कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार का कहना है कि अनिल के शव के पास जला हुआ मोबाइल मिला है। प्राथमिक जांच से प्रतीत होता है कि चार्जिंग के समय मोबाइल की बैट्री फटने से सोते हुए अनिल की झुलस जाने से मौत हुई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.

    baghpat mobile-battery-explosion tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप

    June 10, 2026

    एफआईआर रद्द करवाने पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर

    June 10, 2026

    गर्मी और लू अपने पूरे शबाब पर, परिजनों के साथ साथ अपना भी पूरी तौर पर ध्यान रखें

    June 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.