Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के सदस्यों से ऑन लाइन वार्ता करेंगे नेशनल चेयरमैन सुनील डांग
    • नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए
    • जनगणना या ऐसे ही अभियान कांवड़ यात्रा को सरलता से संपन्न कराने के लिए सरकार बनाएं अलग विभाग, बेरोजगार नौजवानों की ले सेवा
    • पात्रों को आरक्षण दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा यह निर्णय
    • ड्रग नेटवर्क से जुड़ा अधिकारी हो या नेता, बचेगा कोई नहीं : मनोज सिन्हा
    • यूपी में 31 हज़ार से अधिक वक्फ संपत्तियों का पंजीयन रद्द, कई कब्रिस्तान-दरगाह पर संकट
    • अमरनाथ की पवित्र गुफा में 6-7 फीट का शिवलिंग बना, बीएसएफ जवानों ने दर्शन किए
    • Uber और JSW ग्रुप ने आपस में हाथ मिलाया, मिलकर बनाएंगी सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»गाजियाबाद में युवक ने मारी खुद को गोली, सुसाइड नोट में करोड़ों की ठगी का आरोप
    देश

    गाजियाबाद में युवक ने मारी खुद को गोली, सुसाइड नोट में करोड़ों की ठगी का आरोप

    adminBy adminSeptember 25, 2025No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गाजियाबाद 25 सितंबर। गाजियाबाद में बुधवार रात सर्राफा व्यापारी ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। शव राजनगर एक्सटेंशन स्थित अपार्टमेंट के नीचे कार में मिला। इसी कार में लाइसेंसी पिस्टल भी मिली है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस का कहना है कि व्यापारी एक करोड़ की धोखाधड़ी से परेशान थे। पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ समय से तनाव में थे। घटना राजनगर एक्सटेंशन स्थित अपार्टमेंट की है।

    राजनगर एक्सटेंशन के आफिसर सिटी- 2 सोसाइटी में जितेंद्र अपने परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी और 2 महीने का बेटा है। दिल्ली में कृष्णा नगर में जेएसके आभूषण के नाम से उनकी ज्वेलरी की दुकान है। वह गाजियाबाद से दिल्ली अपडाउन करते थे। आसपास के जिलों में भी सोने और चांदी के काम को लेकर जाते रहते थे।
    जितेंद्र ने बुधवार रात 9 बजे अपनी पिस्टल सीने में बाईं तरफ रखकर गोली चला दी। उनका शव राजनगर एक्सटेंशन स्थित अपार्टमेंट के नीचे कार में मिला। इसी कार में लाइसेंसी पिस्टल भी मिली। सुसाइड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

    पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने बताया- इस सुसाइड नोट में तीन व्यापारियों के नाम उन्होंने लिखे हैं। इनमें एक महिला भी शामिल हैं। जिसमें करीब एक करोड़ रुपए धोखे से हड़पने का आरोप लगाया गया है।
    परिवार ने बताया कि करीब 7 दिन पहले जितेंद्र अपने कुछ लोगों के साथ नंदग्राम थाने में गए थे। जहां शायद उन्होंने पुलिस से शिकायत कर समस्या निपटाने की मांग की थी, लेकिन उसका समाधान नहीं हुआ।

    जितेंद्र के भाई अमित ने बताया कि मेरा भाई गाजियाबाद से दिल्ली अपडाउन करते थे। आसपास के जिलों में भी सोने व चांदी के काम को लेकर जाते रहते थे। कुछ दिनों से काफी तनाव में था।

    डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया- अभी तक की जांच और फोरेंसिक साक्ष्य में आया है कि यह सुसाइड की घटना है। आसपास सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कराई जा रही है। एक सुसाइड नोट भी लिखा हुआ है। जिसमें उन्होंने एक करोड़ रुपए हड़पने की बात लिखी। पूर्व में जो शिकायत नंदग्राम में दी गई उसमें दोनों पक्षोंं ने साक्ष्य नहीं दिए थे।

    ghaziabad jeweler-committed-suicide tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के सदस्यों से ऑन लाइन वार्ता करेंगे नेशनल चेयरमैन सुनील डांग

    May 23, 2026

    नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए

    May 23, 2026

    जनगणना या ऐसे ही अभियान कांवड़ यात्रा को सरलता से संपन्न कराने के लिए सरकार बनाएं अलग विभाग, बेरोजगार नौजवानों की ले सेवा

    May 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.