Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
    • प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
    • शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
    • भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
    • निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी के 50 से अधिक जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
    देश

    यूपी के 50 से अधिक जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 27, 2026No Comments37 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 27 जनवरी। यूपी में अगले 48 घंटे भारी गुजरेंगे. मौसम विभाग ने प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, ओले गिरने और 30 से लेकर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है.

    प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अलग-अलग जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली की चमक बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है. जिसकी वजह से अगले दो दिन ज़्यादातर जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होगी. पश्चिमी यूपी में बारिश के साथ ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है. मौसम में आए इस बदलाव से आज तापमान में भी गिरावट आएगी.

    मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन हुआ है. इससे 27-28 जनवरी को प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश होने संभावना है. पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त हो जाने और मौसम शुष्क होने के कारण न्यूनतम तापमान में प्रभावी गिरावट हुई है. इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम होने के कारण सुबह व शाम के समय भीषण ठंड पड़ रही है.

    इन इलाकों में ओले गिरने का अलर्ट
    सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में ओले गिरने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.

    मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना
    बांदा, फतेहपुर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने का अनुमान है.

    इन इलाकों में चलेंगी झोंकेदार हवाएं (गति 30-40 किमी/घंटा)
    बांदा, फतेहपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में झोंकदार हवाएं चलने का अलर्ट है.

    मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है. मुख्यतः आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

    मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27 और 28 जनवरी को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने, कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओले गिरने की संभावना है. इस दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जाएगी. वहीं, अधिकतम तापमान में 3 से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज होगी. इससे दिन के समय ठंडक में इजाफा होगा. 48 घंटे बाद फिर से न्यूनतम तापमान में तीन से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है.

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi up weather up weather update uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद

    July 31, 2026

    प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत

    July 31, 2026

    शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.