Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पांवधोई नदी में दूषित पानी से सैकड़ों मछलियां मरीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच को भेजे पानी के नमूने
    • यूपी को 4 साल बाद मिलेगा स्थायी DGP, IPS राजीव कृष्ण का नाम सबसे आगे
    • केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, असिस्टेंट को इस राज्य से आया फोन
    • योगी सरकार ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का बढ़ाया वेतन , चपरासी को 10 की जगह 18 हजार मिलेंगे
    • यूपी के 70 जिलों में बारिश- ओले का अलर्ट जारी
    • सैफई आयुर्विज्ञान यूनिवर्सिटी में मानसिक रोगी महिला से कई बार दुष्कर्म
    • फेसबुक पर लगाई पोस्ट से डर प्रेमी संग भेजी पत्नी
    • गुरुग्राम में इंजेक्शन देकर नर्स को पति ने मारा, 4 महीने पहले की थी लव मैरिज
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»टीचर ने की 11वीं के छात्र की गला रेतकर हत्या
    देश

    टीचर ने की 11वीं के छात्र की गला रेतकर हत्या

    adminBy adminJanuary 26, 2026No Comments29 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर देहात 26 जनवरी। कानपुर देहात में टीचर ने 11वीं के छात्र की हत्या कर दी। उसने छात्र को मिलने के लिए स्कूल के पास बुलाया और चाकू से गला रेत दिया। छात्र चिल्लाया तो आरोपी मौके से भाग निकला। वह लहूलुहान हालत में जान बचाने के लिए पास के पेट्रोल पंप की ओर भागा। लोगों ने उसे देखा और तत्काल परिवार को सूचना दी। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान 17 साल के छात्र सौरभ पाल की मौत हो गई। पुलिस ने बताया- मरने से पहले छात्र ने टीचर पर हत्या करने का आरोप लगाया।

    अब तक जांच में रुपए के लेन-देन के विवाद की बात सामने आई है। आरोपी टीचर फरार है। गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। सौरभ के पिता की 3 साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपनी बहन और जीजा के साथ रहता था। घटना रविवार शाम जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर झींझक की है।

    सौरभ पाल मूल रूप से रूरा थाना क्षेत्र के उमरायपुर अंबियापुर का रहने वाला था। उसकी मां मुन्नी देवी गांव में अकेले रहती हैं। पिता सुभाष पाल की 3 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। बड़ा भाई नीतेश दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता है। दो बड़ी रचना और रुचि की शादी हो चुकी है।

    बड़ी बहन रचना की शादी डेरापुर में हुई। छोटी बहन की शादी झींझक में हुई। उसके पति चंद्रशेखर ट्रक चलाते हैं। सौरभ 5 साल से झींझक में अंबेडकर नगर वार्ड में बहन रुचि के पास रहता था। वह अवंतीबाई इंटर कॉलेज में 11वीं में पढ़ता था।

    धुन्नू सिंह किड्स इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर, काकोरी (लखनऊ) निवासी अनूप सिंह से सौरभ की जान-पहचान थी। अनूप पिछले दो साल से इलाके के रसूखदार धुन्नू सिंह के प्राइवेट स्कूल में पढ़ा रहा है। उसने रविवार शाम 6:30 बजे फोन करके सौरभ को स्कूल के पास मिलने के लिए बुलाया। सौरभ शाम 7 बजे पहुंचा तो अनूप वहां पहले से घात लगाए बैठा था। उसने चाकू से सौरभ के गले पर वार कर दिया। गला कटते ही सौरभ लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

    सौरभ को परिजन झींझक सीएचसी ले गए, जहां डॉ. धीरेंद्र सिंह ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सौरभ ने दम तोड़ दिया। सीओ डेरापुर सौरभ कुमार वर्मा ने बताया- सीएचसी झींझक में इलाज के दौरान सौरभ ने खुद बताया कि टीचर अनूप सिंह ने ही उसे चाकू मारा। परिजनों की तहरीर पर आरोपी शिक्षक अनूप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

    kanpur-dehat student-murder tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पांवधोई नदी में दूषित पानी से सैकड़ों मछलियां मरीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच को भेजे पानी के नमूने

    March 20, 2026

    यूपी को 4 साल बाद मिलेगा स्थायी DGP, IPS राजीव कृष्ण का नाम सबसे आगे

    March 20, 2026

    केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, असिस्टेंट को इस राज्य से आया फोन

    March 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.