नजीबाबाद, 26 फरवरी। शिक्षक ने अपने ही स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ने वाली छात्रा को पशुशाला ले जाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बालिका की हालत बिगड़ने पर परिजनों को पता लगा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं थाने पहुंची एक अन्य महिला ने भी अपनी पुत्री के साथ शिक्षक द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाया।
नगर के मोहल्ला जाब्तागंज निवासी अंशुल कुमार पड़ोस के एक स्कूल में पढ़ाता है। जाब्तागंज निवासी कक्षा तीन की छात्रा के पिता ने शिक्षक के खिलाफ नौ वर्षीय पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाने में शिक्षक के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी पुत्री गत 23 फरवरी को शाम पांच बजे घर के बाहर खेल रही थी। शिक्षक अंशुल कुमार उसकी पुत्री को बहला फुसला कर उसे पशुशाला ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। बालिका ने परिजनों को तकलीफ होने पर दुष्कर्म की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उधर एक अन्य महिला भी थाने पहुंची।
उसने भी अपनी पुत्री के साथ शिक्षक द्वारा घिनौनी हरकत करने का आरोप लगाया। रिपोर्ट दर्ज होने की सूचना पर शिक्षक घर से भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। उधर शिक्षक की करतूत पर हर कोई हैरान है।
Trending
- सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर
- जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की
- सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए
- मुजफ्फरनगर में गौशाला के नाम पर 28 लाख की ठगी, 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार; 22 लाख नकद बरामद
- गुजरात में 2.38 करोड़ रुपये के जाली नोटों के साथ सात लोग गिरफ्तार
- मेरठ-पौड़ी हाईवे और प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने को प्रस्ताव तैयार, 16 गांवों की भूमि का चयन
- पांवधोई नदी में दूषित पानी से सैकड़ों मछलियां मरीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच को भेजे पानी के नमूने
- यूपी को 4 साल बाद मिलेगा स्थायी DGP, IPS राजीव कृष्ण का नाम सबसे आगे

