Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»ऋषिकेश में यूट्यूबर तनु रावत का आश्रम परिसर में अर्धनग्न वस्त्रों में उत्तेजक वीडियो वायरल
    देश

    ऋषिकेश में यूट्यूबर तनु रावत का आश्रम परिसर में अर्धनग्न वस्त्रों में उत्तेजक वीडियो वायरल

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 30, 2025No Comments454 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ऋषिकेश 30 अक्टूबर। तीर्थनगरी ऋषिकेश में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तनु रावत के उत्तेजक डांस वीडियो ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। बताया जा रहा है कि श्री जयराम योग आश्रम परिसर में देर रात अर्धनग्न वस्त्रों में शूट किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने तीखी आपत्ति दर्ज कराई।

    संगठन के लोग देर रात आश्रम प्रबंधन के पास पहुंचे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघव भटनागर ने कहा कि यह कृत्य ऋषिकेश और श्री जयराम आश्रम जैसी पवित्र भूमि की संस्कृति के बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने कहा कि जहां संत परंपरा और साधना की सुगंध हो, वहां इस तरह के अशोभनीय दृश्य किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं हैं।

    जानकारी के अनुसार, श्री जयराम योग आश्रम परिसर में तनु रावत अपने कुछ साथियों के साथ वीडियो शूट कर रही थीं। वीडियो के वायरल होने के बाद संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और आश्रम प्रबंधन से जवाब तलब किया। इसी दौरान तनु रावत, उसकी सहेली और मां भी पहुंचीं, जिनसे संगठन के प्रतिनिधियों ने शालीनता से बातचीत करते हुए वीडियो दिखाया।

    तनु रावत और उनकी मां ने इस पर अपनी नाराज़गी जताते हुए कहा कि यह उनका निजी जीवन है और किसी की धार्मिक भावनाएं आहत करने का उद्देश्य नहीं था। वहीं, लायंस क्लब रॉयल के अध्यक्ष पंकज चंदानी और शहर के व्यापारी ललित मोहन मिश्र ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।

    संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघव भटनागर ने कहा कि रात के समय आश्रम परिसर में वीडियो शूट होना और प्रबंधन व सुरक्षा कर्मियों को इसकी जानकारी न होना अत्यंत चिंताजनक है। यह न केवल आश्रम की गरिमा पर प्रश्नचिह्न है बल्कि तीर्थनगरी की मर्यादा से भी खिलवाड़ है।

    rishikesh tazza khabar tazza khabar in hindi uttarakhand video-viral youtuber-tanu-rawat
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.