Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर
    • मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका
    • 25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी
    • रक्षाबंधन से पहले जाम का झाम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 किमी तक लगी वाहनों की कतार, गाजियाबाद में भी थमी रफ्तार
    • भाजपा नेता नीतिन बाला जी पर गत रात को हमला, नागरिकों में रोष
    • अनन्या पांडे और वॉकर ब्लांको का रिश्ता खत्म
    • राजस्थान हाईकोर्ट के जज को हटाने की मांग
    • न्यूयार्क के मेयर ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मेरठ-पौड़ी हाईवे और प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने को प्रस्ताव तैयार, 16 गांवों की भूमि का चयन
    देश

    मेरठ-पौड़ी हाईवे और प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने को प्रस्ताव तैयार, 16 गांवों की भूमि का चयन

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 20, 2026No Comments231 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिजनौर 20 मार्च। जनपद से गुजर रहे मेरठ-पौड़ी हाईवे-119 और प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक गलियारा बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके लिए बिजनौर और नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के 16 गांवों की भूमि का चयन किया गया है। इन गांवों की करीब दो हजार हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। जिला प्रशासन ने औद्योगिक गलियारे का प्रस्ताव यूपीडा को भिजवा दिया है।

    पिछले दिनों उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने जनवरी के दूसरे सप्ताह में औद्योगिक गलियारा विकसित किए जाने के लिए जिला प्रशासन से प्रस्ताव मांगा था। हाईवे और प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के किनारे भूमि तलाश करने के लिए कहा था। इसके बाद मेरठ-पौड़ी हाईवे-119 और प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए भूमि चयनित की गई।

    मेरठ-पौड़ी हाईवे के किनारे तहसील सदर और नजीबाबाद क्षेत्र में औद्योगिक गलियारे को धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए 11,544 करोड़ रुपये के एमओयू पर पहले ही साइन हो चुके हैं। जिला प्रशासन ने तहसील सदर के मंडावर क्षेत्र में मालन नदी के बाएं छोर के आठ गांवों की 1,175 हेक्टेयर और नजीबाबाद क्षेत्र के आठ गांवों की 734.65 हेक्टेयर भूमि प्रस्तावित की है।

    यूपीडा के अफसरों का मानना है कि पहले इस औद्योगिक गलियारे की कनेक्टिविटी मेरठ-पौड़ी हाईवे से होगी, जिसे भविष्य में गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

    अधिग्रहण के लिए चयनित किए गांव
    तहसील सदर के गांव पपावर खुर्द, स्वाहेड़ी खुर्द, अलीपुर माखन, उलकपुर, यूसुफाबाद, बेगमपुर, गजरौला अचपल, मुढ़ाला की 1,175 हेक्टेयर और तहसील नजीबाबाद के गांव फजलपुर पर्वत, जहानपुर, वीरपुर, फैजाबाद, शेरपुर जमाल, तरीकमपुर, सराय बहादुरद्दीन और हुसैनपुर जमाल की 734.65 हेक्टेयर भूमि को शामिल किया गया है। औद्योगिक गलियारा बनने के बाद यहां बड़ी कंपनियां स्थापित होंगी, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

    bijnor industrial-corridor tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर

    August 28, 2026

    मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका

    August 28, 2026

    25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.