Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार
    • विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू
    • होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा
    • उच्च न्यायालय का दृष्टिकोण है सही, सनातन धर्म की मजबूती और बहुसंख्यकों की एकता के लिए सभी को मंदिरों में जाने का हो अधिकार
    • इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली के सरकारी आवास से मिले थे 500-500 के जले नोट
    • दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
    • सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें
    • यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»7 हज़ार कर्मचारियों के सामने बिछाया कैश का ढेर, जितना चाहो उतना लेकर जाओ बोनस
    देश

    7 हज़ार कर्मचारियों के सामने बिछाया कैश का ढेर, जितना चाहो उतना लेकर जाओ बोनस

    adminBy adminFebruary 27, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चीन की एक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी इन दिनों अपने अनोखे बोनस देने के तरीके को लेकर सुर्खियों में है. यहां कर्मचारियों को तय रकम का चेक नहीं दिया जाता, बल्कि टेबल पर नोटों के बंडल रखकर कहा जाता है, जितना गिन सको, उतना ले जाओ. यह अनोखी पहल कंपनी के सालाना समारोह में देखने को मिली, जहां हजारों कर्मचारियों के सामने नकदी के ढेर लगाए गए.

    हेनान प्रांत स्थित हेनान कुआंगशान क्रेन कंपनी लिमिटेड ने 13 फरवरी को अपना वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान करीब 7 हज़ार कर्मचारियों के लिए 800 खाने की मेजें सजाई गईं. कार्यक्रम के दौरान मौके पर ही 60 मिलियन युआन से ज्यादा की नकद राशि बांटी गई.

    कर्मचारियों को तय समय दिया गया, जिसमें उन्हें नोटों के बंडल उठाकर गिनती करनी थी. समय खत्म होने के बाद जितनी रकम उन्होंने गिन ली, वही उनका बोनस बन गई. इस पूरी प्रक्रिया का ऑनलाइन प्रसारण भी किया गया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

    रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने 2025 में 270 मिलियन युआन का मुनाफा कमाया, जिसमें से 180 मिलियन युआन यानी लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा कर्मचारियों में बांट दिया गया. समारोह के दौरान कंपनी के मालिक कुई पीजुन ने कहा, कि युवा कर्मचारी अक्सर कार लोन और मॉर्गेज के बोझ में दबे रहते हैं. ऐसे में नकद सहायता उन्हें राहत देती है. उन्होंने यह भी बताया कि पहले कंपनी हार और अंगूठियां जैसे उपहार देती थी, लेकिन अब सीधे कैश देने का फैसला किया गया है. हर कर्मचारी को कम से कम 20,000 युआन दिए गए.

    यह पहली बार नहीं है जब कंपनी ने इतनी बड़ी राशि कर्मचारियों को बांटी हो. 2024 में 260 मिलियन युआन के शुद्ध लाभ में से 170 मिलियन युआन कर्मचारियों में बांटे गए थे. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भी 2 हज़ार महिला कर्मचारियों को 1.6 मिलियन युआन का बोनस दिया गया था. साल 2002 में स्थापित यह कंपनी क्रेन और उससे जुड़े उपकरण बनाती है और 130 से अधिक देशों में कारोबार करती है. कंपनी के लगभग 98.88 प्रतिशत शेयर मालिक के पास हैं.

    china China Company Cash Bonus khabar jara hatke tazza khabar tazza khabar in hindi video-viral world news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार

    April 10, 2026

    विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू

    April 10, 2026

    होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा

    April 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.