Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»ऑपरेशन के दौरान पेट में छोड़ी कैंची, डेढ़ साल बाद महिला की हुई मौत
    देश

    ऑपरेशन के दौरान पेट में छोड़ी कैंची, डेढ़ साल बाद महिला की हुई मौत

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 2, 2026No Comments15 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मोतिहारी 02 जनवरी। बिहार के मोतिहारी में चिकित्सा लापरवाही का एक बेहद शर्मनाक और दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां एक प्राइवेट क्लिनिक में डेढ़ साल पहले सीजेरियन ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में कैंची छोड़ दी गई थी. लंबे समय तक दर्द सहने के बाद जब कैंची निकालने का ऑपरेशन किया गया, तो महिला की मौत हो गई.

    इस घटना ने न केवल पीड़ित परिवार को सदमे में डाल दिया है, बल्कि पूरे इलाके में डॉक्टरों के खिलाफ आक्रोश फैल गया है. मृतका की पहचान 25 वर्षीय उषा देवी के रूप में हुई है. उषा देवी मणिभूषण कुमार की पत्नी थीं. मृतका के पति मणिभूषण कुमार ने कहा कि हम गरीब परिवार से हैं. मजदूरी करके गुजारा करते हैं. अब न्याय मिलना चाहिए.

    परिजनों ने बताया कि, डेढ़ साल पहले उषा देवी गर्भवती थीं. बच्चे के जन्म के लिए शहर के एक क्लिनिक में भर्ती हुईं. जांच के बाद डॉक्टर ने नॉर्मल डिलीवरी की बजाय सीजेरियन ऑपरेशन की सलाह दी. परिजन सहमत हो गए और ऑपरेशन सफल रहा. उषा ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया. लेकिन ऑपरेशन के तुरंत बाद से ही उषा को पेट में तेज दर्द होने लगा.

    परिजनों ने बताया कि शुरुआती दिनों में डॉक्टर ने दर्द निवारक दवाइयां दीं, जिससे थोड़ा आराम मिला. लेकिन दर्द बार-बार होता रहा. परिवार ने कई बार अल्ट्रासाउंड कराया, पर हर रिपोर्ट नॉर्मल आई. डॉक्टरों ने इसे सामान्य जटिलता बताकर दवाइयों का सहारा दिया. इसी तरह डेढ़ साल निकल गया. हालांकि हाल ही में दर्द असहनीय हो गया. परिजन घबरा गए और उन्हें डॉक्टर कमलेश कुमार के पास ले गए.

    डॉक्टर कमलेश ने तुरंत एमआरआई कराई, जिसमें हैरान करने वाला खुलासा हुआ. रिपोर्ट में साफ दिखा कि उषा के पेट के अंदर एक सर्जिकल कैंची फंसी हुई है. डॉक्टर ने तत्काल दूसरा ऑपरेशन कराने की सलाह दी और चेतावनी दी कि देरी से जान जा सकती है. परिजन फौरन उषा को मेडिकल सेंटर ले गए. वहां ऑपरेशन थिएटर में कैंची निकालते ही उषा की सांसें थम गईं. डॉक्टरों का कहना है कि कैंची के कारण इंफेक्शन फैल चुका था, जो जानलेवा साबित हुआ.

    bihar motihari tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.