कांगड़ा, 08 मई (ता)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बज्रेश्वरी मंदिर में गत दिवस महाराष्ट्र के पुणे से पहुंचे श्रद्धालु परिवार ने माता के चरणों में दस तोले (100 ग्राम) सोने से निर्मित भव्य हार अर्पित कर अपनी अटूट भक्ति का परिचय दिया। मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर ने बताया कि पुणे निवासी श्रद्धालु विनोद एन शर्मा पूरे परिवार के साथ माता के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने माता बज्रेश्वरी के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए 100 ग्राम सोने का हार माता की शैया के लिए समर्पित किया। मंदिर प्रशासन द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के बाद इस हार को माता के चरणों में अर्पित किया गया। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु परिवार लंबे समय से माता ब्रजेश्वरी में गहरी श्रद्धा रखता है और समय-समय पर मंदिर में दर्शन के लिए आता रहा है।
इस बार परिवार ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर माता को यह विशेष स्वर्ण हार अर्पित किया। इस दौरान पुणे से श्रद्धालु विनोद एन शर्मा ने कहा कि माता ब्रजेश्वरी की कृपा से उनके परिवार पर सदैव आशीर्वाद बना रहा है और उसी आस्था के चलते उन्होंने यह भेंट माता को समर्पित की है। माता के दरबार में आकर उन्हें आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है। इस अवसर पर विनोद शर्मा के साथ उनके परिवार के सदस्य उषा शर्मा, हेमंत, तरुण और मनोज भी उपस्थित रहे। वहीं मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर की मौजूदगी में यह भेंट स्वीकार की गई। इस दौरान शमशेर सिंह, पवन शर्मा, वरुण शर्मा, सुशील शर्मा और बॉबी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
Trending
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

