वृंदावन, 20 जुलाई (ता)। ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर में हिंदू युवती संग दर्शन करने पहुंचे दूसरे समुदाय के युवक को लेकर गत दिवस हंगामा खड़ा हो गया। युवक की पहचान दर्शन कराने वाले गाइड को ऑनलाइन भुगतान किए जाने के बाद सामने आई। युवक युवती को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक दिल्ली निवासी युवक और गाजियाबाद निवासी युवती गत दिवस बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। मंदिर में दर्शन कराने के लिए उन्होंने एक युवक से संपर्क किया। युवक ने 200 रुपये में दर्शन कराने की बात तय की। दर्शन के बाद युवक ने ऑनलाइन के माध्यम से भुगतान किया। भुगतान के दौरान युवक का नाम सामने आने पर दर्शन कराने गए युवक को संदेह हुआ। इसके बाद उसने अपने परिचितों को मौके पर बुला लिया। लोगों ने दोनों को बांकेबिहारी पुलिस चौकी पहुंचाया जहां कुछ देर पूछताछ के बाद दोनों को वृंदावन कोतवाली लाया गया।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि युवक और युवती की मुलाकात दिल्ली में हुई थी। दोनों एक ही कंपनी में नौकरी करते थे। पूछताछ में दोनों ने कहा कि वे एक-दूसरे को अच्छे दोस्त के रूप में जानते हैं। दोनों हाल ही में मनाली घूमने गए थे और वहां से वृंदावन दर्शन के लिए आए थे। पुलिस ने दोनों के परिवारों को सूचना देकर बुलाया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
- उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
- शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
- यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
- जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा

