Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    • 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
    • होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
    • बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
    • फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
    • BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
    • राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»देहरादून में तमिलनाडु के छात्रों से भरी चलती बस में लगी आग
    देश

    देहरादून में तमिलनाडु के छात्रों से भरी चलती बस में लगी आग

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comDecember 18, 2025No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून 18 दिसंबर। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज एक बड़ा हादसा हो गया. देहरादून पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में सेंट ज्यूड चौक पर एक प्राइवेट बस में आग लग गई. जिसके बाद बस में अंदर अफरा तफरी का माहौल हो गया. मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस के अंदर से बच्चों को बाहर निकाला गया. स्थानीय लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंची. जिसके बाद आग पर काबू पाया गया.

    जानकारी के अनुसार आज कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत शिमला बाईपास रोड के पास सेंट जूड चौक पर तमिलनाडु से ऑल इंडिया टूर पर आए 40 छात्र उस वक्त खतरे के साये में आ गए, जब उनकी चलती बस से अचानक धुआं उठने लगा. बस में धुआं निकलने के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया. मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों और कुछ अन्य लोगों की सूझबूझ और जल्द कार्रवाई से सभी छात्रों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया. साथ ही फायर बिग्रेड को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी ने मौके पर आकर आग पर काबू पा लिया.

    कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया बस में तमिलनाडु के करीब 40 छात्र सवार थे. यह छात्र ऑल इंडिया टूर पर निकले थे. सुबह यह दल हरिद्वार से निकलकर देहरादून स्थित एफआरआई देखने जा रहा था. जैसे ही बस सेंट ज्यूड चौक के पास पहुंची, तभी इंजन के पास से अचानक धुआं निकलने लगा. बस में धुआं घुसते ही छात्रों के बीच चीख-पुकार मच गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए ड्राइवर ने बस को साइड लगाया. इतनी देर में ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे.

    जिसके बाद आनन फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. बस के दरवाजों और खिड़कियों की मदद से एक-एक कर सभी 40 छात्र-छात्राओं को सुरक्षित नीचे उतारा गया. उन्होंने कहा गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ. पुलिस अनुसार प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण बस में शॉर्ट सर्किट हो सकता है.

    bus fire dehradun tazza khabar tazza khabar in hindi uttarakhand
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन

    August 11, 2026

    हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

    August 11, 2026

    10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.