Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लड़कर मायके गई पत्नी, तनाव में पति ने फंदे पर लटककर दे दी जान, शव से लिपटकर रोए दोनों बच्चे
    • Insta के जरिये दो युवतियों में हुआ प्यार, जयपुर से मेरठ पहुंची प्रेमिका, शादी पर अड़ी
    • फ्लू, बुखार और बदनदर्द. ?? क्या हैं हंतावायरस के लक्षण? कोरोना के बाद फैले नए वायरस से तीन की मौत; बचाव ऐसे करें
    • कल बंगाल में शुभेंदु और तमिलनाडु में विजय बनेंगे मुख्यमंत्री, 11 बजे दोनों की शपथ
    • हंतावायरस क्रूज शिप से 12 देशों में पहुंचा
    • बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर बाबर आजम
    • समयानुकुल और पात्रों को न्याय दिलाने में सक्षम है सरकारी नौकरियों में अस्थायी नियुक्तियां रोकने से संबंध सुप्रीम कोर्ट का फैसला
    • विश्वव्यापी मानव सेवा से जुड़े रेडक्रास सोसायटी के सदस्यों को सक्रिय और इससे उददेश्यों की पूर्ति हेतु किया जाए जागरूक
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»चलती बाइक से नहर में लगाई छलांग, पुल से लटकी थी पत्नी; पति ने राहगीरों की मदद से बचाया
    देश

    चलती बाइक से नहर में लगाई छलांग, पुल से लटकी थी पत्नी; पति ने राहगीरों की मदद से बचाया

    adminBy adminOctober 16, 2025No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इटावा 16 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश इटावा में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक विवाहिता ने चलती बाइक से छलांग लगा दी. फिर नहर में कूदकर जान देने की कोशिश की. गनीमत ये रही कि ऐन वक्त पर उसके पति ने उसका हाथ थाम लिया. आस-पास के लोग भी वहां आए. उन्होंने पुल से लटक रही महिला को कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह ऊपर खींच लिया. ऐसे महिला की जान बच पाई. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

    मामला जसवंतनगर थाना क्षेत्र का है. दरअसल, महिला बाइक पर बैठकर पति के साथ ससुराल से मायके जा रही थी. तभी उसका पति से विवाद हो गया. महिला ने अचानक चलती बाइक से छलांग लगा दी. फिर पुल के पास जाकर नहर में छलांग लगाने लगी. मगर पति की तत्परता और राहगीर की सूझबूझ ने एक जिंदगी को मौत के मुंह में जाने से बचा लिया.

    जानकारी के मुताबिक, फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र के पेंगू गांव निवासी मंजू कुमारी पत्नी विकास कुमार बुधवार को अपने पति विकास कुमार और सास के साथ ससुराल भरथना कंधेसी से मायके सिरसागंज जा रही थी. रास्ते में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी हो गई.

    इसी दौरान जब तीनों जसवंतनगर क्षेत्र के मलाजनी के पास भोगनीपुर गंग नहर पुल पर पहुंचे, तो गुस्से में मंजू ने अचानक बाइक से छलांग लगाई और नहर में कूदने का प्रयास किया. पति ने बिना एक पल गंवाए दौड़कर पत्नी का हाथ पकड़ लिया. तभी पुल से गुजर रहे एक राहगीर ने भी मदद की और दोनों ने मिलकर महिला को खींचकर ऊपर ले आए. एक सेकंड की भी देर होती तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी. मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी.

    सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमल भाटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद हुआ था, जिसके चलते महिला ने यह कदम उठाने की कोशिश की. पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर शांत कराया और थाने लाकर पूछताछ की. इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई. कुछ समय बाद परिजन ताने पहुंचे. फिर मंजू को अपने साथ ले गए.

    etawah tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news viral-video
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    लड़कर मायके गई पत्नी, तनाव में पति ने फंदे पर लटककर दे दी जान, शव से लिपटकर रोए दोनों बच्चे

    May 8, 2026

    Insta के जरिये दो युवतियों में हुआ प्यार, जयपुर से मेरठ पहुंची प्रेमिका, शादी पर अड़ी

    May 8, 2026

    फ्लू, बुखार और बदनदर्द. ?? क्या हैं हंतावायरस के लक्षण? कोरोना के बाद फैले नए वायरस से तीन की मौत; बचाव ऐसे करें

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.