Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • माननीय मुख्यमंत्री जी दें ध्यान! जैना ज्वैलर्स के अवैध निर्माणकर्ताओं पर अधिकारी मेहरबान क्यों? दो मानचित्र पास की आड़ में बने भवन को बचाने का प्रयास अफसर क्यों कर रहे है
    • मतदाता सर्वेक्षण जैसे कार्य के लिए अलग से बने विभाग और नियुक्त हो कर्मचारी, निर्वाचन आयुक्त स्पष्ट करे जिन लोगों के वोट कट गए या नहीं बने और वो सही हैं उनका क्या होगा
    • विश्लेषण: गुस्सा बढ़ा देता है शरीर का पुराना दर्द
    • दिल्ली से देहरादून तक 670 रुपये हो सकता टोल
    • बीमा क्षेत्र में 100 फीसदी विदेशी निवेश को मंजूरी, बीमा कानून संशोधन विधेयक पर कैबिनेट ने लगाई मुहर
    • यूपी: 67 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति, चार आईएएस अफसर प्रमुख सचिव और 19 सचिव बने
    • गाजीपुर में भाजपा नेता का कत्ल! प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर निर्मम हत्या; सड़क किनारे मिला शव
    • छूते ही उखड़ गई 14 करोड़ की सड़क, हंगामे के बाद नोटिस
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सहारनपुर में बजरी भरा डंपर कार पर पलटा, बच्चे समेत 7 लोगों की मौत
    देश

    सहारनपुर में बजरी भरा डंपर कार पर पलटा, बच्चे समेत 7 लोगों की मौत

    adminBy adminNovember 28, 2025No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सहारनपुर 28 नवंबर। यूपी के सहारनपुर में शुक्रवार को डंपर बेकाबू होकर कार पर पलट गया। हादसे में 4 साल के बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई। डंपर में बजरी भरी हुई थी। रफ्तार तेज होने की वजह से डंपर बेकाबू हो गया और बगल में चल रही कार पर पलट गया। डंपर पर लदी बजरी भी कार पर गिर गई।पूरी कार डंपर और बजरी के नीचे दब गई। 5 फीट की कार 2 फीट की बची। डंपर को 3 क्रेन की मदद से किनारे किया गया। जबकि, बजरी हटाने में लोगों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। तब तक कार सवार तड़पते रहे। बाद में कार की छत काटकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

    बताया जा रहा है कि परिवार अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सैयद माजरा गांव से गंगोह जा रहा था। कार में एक ही परिवार के सात लोग सवार थे। गांव से एक किमी. दूर हाईवे पर हादसा हो गया। इसमें सभी 7 लोगों की मौत हो गई।

    हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि 7 लाशें कार से निकाली गई हैं। उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया हैं। मामला थाना गागलहेडी का है।

    जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह सवा नौ बजे सहारनपुर के सैयद माजरा गांव का रहने वाला परिवार कार से निकला था। कार गांव के बाहर एक्सप्रेसवे पर पहुंची ही थी कि देहरादून की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार डंपर उस पर पलट गया। कार अचानक डंपर के सामने आ गई। डंपर चालक ने ब्रेक लगाए, लेकिन रफ्तार तेज होने की वजह से वह डंपर को संभाल नहीं पाया। बेकाबू डंपर कार के ऊपर पलट गया।

    सैयद माजरा निवासी महेंद्र सैनी के गंगोह निवासी साले की मौत गुरुवार रात हो गई थी। शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए महेंद्र की पत्नी रानी देवी, बेटा संदीप (24), बेटी जूली (27), नाती (4 साल), महेंद्र का दामाद शेखर कुमार (28), महेंद्र की साली का बेटा मोहद्दीपुर निवासी विपिन (20) और रिश्तेदार राजू सैनी (27) कार से जा रहे थे।

    संदीप फार्मासिस्ट था। पूर्व मंत्री डॉ.धर्म सिंह सैनी के भाई करण सिंह के हॉस्पिटल में मेडिकल स्टोर था। हादसे के बाद भी संदीप की सांसें चल रही थीं। अस्पताल पहुंचने के बाद उसकी मौत हो गई। फिलहाल एक अन्य युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

    car accident saharanpur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    माननीय मुख्यमंत्री जी दें ध्यान! जैना ज्वैलर्स के अवैध निर्माणकर्ताओं पर अधिकारी मेहरबान क्यों? दो मानचित्र पास की आड़ में बने भवन को बचाने का प्रयास अफसर क्यों कर रहे है

    December 13, 2025

    मतदाता सर्वेक्षण जैसे कार्य के लिए अलग से बने विभाग और नियुक्त हो कर्मचारी, निर्वाचन आयुक्त स्पष्ट करे जिन लोगों के वोट कट गए या नहीं बने और वो सही हैं उनका क्या होगा

    December 13, 2025

    विश्लेषण: गुस्सा बढ़ा देता है शरीर का पुराना दर्द

    December 13, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.