देवघर, 16 जनवरी। देवघर के जिस त्रिकुट पर्वत की चोटियों पर कभी मंत्रों की गूंज और आस्था की शांति बसती थी, आज वहां लैपटॉप और मोबाइल की खामोश क्लिक से साइबर ठगी की साजिशें रची जा रही हैं। रावण के पुष्पक विमान से उतरने की मान्यता वाली यह धरती अब साइबर ठगों का नया ठिकाना बनती जा रही है।
नए साल की शुरुआत के साथ त्रिकुट पर्वत और आसपास साइबर अपराध की गतिविधियों में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है। एक सप्ताह के अंदर 15 से अधिक संदिग्ध साइबर अपराधियों की लोकेशन यहां मिली है। क्षेत्र की दुर्गम भौगोलिक स्थिति, घने जंगल और खुफिया रास्ते इन अपराधियों के लिए सुरक्षा कवच बन गए हैं। पर्वत पर कई कच्चे, संकरे और गुप्त रास्ते हैं, जिनकी जानकारी अपराधियों को तो है, लेकिन पुलिस के लिए सभी रास्तों पर एक साथ निगरानी आसान नहीं है। अपराधी यहां सुबह से ही सक्रिय हो जाते हैं।
जालसाजों ने सटीक निगरानी व्यवस्था कर रखी है। ठग पहाड़ पर जाने से पहले सहयोगियों को नीचे के रास्तों, गांवों और मुख्य मार्गों पर तैनात कर देते हैं, जो ‘स्पाई’ की भूमिका निभाते हैं। जैसे ही पुलिस की गाड़ी या संदिग्ध गतिविधि दिखती है ऊपर बैठे ठगों को तुरंत सूचना मिल जाती है। अलर्ट मिलते ही ठग ठिकाना बदल लेते हैं।
यह पहाड़ त्रिदेवों की आराधना का प्रतीक माना जाता है। त्रिकुट पर्वत की गोद में मां दुर्गा का प्राचीन मंडप है। मान्यता है कि इस पर्वत पर माता सीता का पूजा स्थल था।
Trending
- रैपिडो ड्राइवर के बैंक खाते से 300 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन, क्रिकेट बेटिंग और स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़
- यूपी को ‘हरित प्रदेश’ बनाने में जुटी प्रदेश सरकार
- अखिलेश के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले पर मुकदमा दर्ज
- गुजरात और आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी का अलर्ट, 4 दिन 4 राज्यों में बरसेंगे बादल
- कांग्रेस ने 2026 के राज्यसभा चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों की घोषणा की
- ‘गैर पक्षकार भी हो सकता है अवमानना का जिम्मेदार’
- ईरान हमारा पारंपरिक मित्र इंसानियत के साथ खड़े रहें : इमरान मसूद
- विश्व श्रवण दिवसः कम सुनने या अन्य बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए स्कूलों में हो काउंसिलिंग और डॉक्टर की तैनाती

