Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला आरक्षण का विधेयक पास ना होना सही नहीं
    • आर जैरथ ने मुददे तो सही उठाए लेकिन कहे अनकहे रुप में सोशल मीडिया को टारगेट करना अब सही नहीं है
    • अप्रैल माह धूमकेतु के लिए रोमांचक
    • छोटे-मोटे सभी तरह के अपराधों के निस्तारण के लिए कुछ शर्तों के साथ पंच और पंचायतों के फैसलों को दी जाये मान्यता
    • सरकार महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले के साथ ही अहिल्याबाई होल्कर को भी दे भारत रत्न
    • 2027 के विधानसभा चुनावों में मतदाताओं को बांधे रखने में सफल विधायकों नेताओं और कार्यकर्ताओं को मंत्रिमंडल और निगमों में मिल सकता है स्थान, रालोद के कोटे से भी मंत्री औ निगम अध्यक्ष के साथ ही डॉ सांगवान को मिल सकती है जिम्मेदारी
    • 138 डिग्री, डिप्लोमा व प्रमाण पत्र रखते हैं दशरथ
    • 10,000 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड दीपिका पादुकोण ने बनाया
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पुलिस की वर्दी पहनकर अवैध वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार
    देश

    पुलिस की वर्दी पहनकर अवैध वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

    adminBy adminDecember 23, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    बलिया 23 दिसंबर।
    उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस की वर्दी पहनकर अवैध वसूली करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी सड़क पर वाहनों को रोककर जबरन स्टिकर चिपकाते थे और इसके एवज में पैसे वसूल रहे थे।

    मामला रसड़ादृकासिमाबाद राज्य मार्ग का है। सिलहटा के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक स्थानीय राहगीर ने इस फर्जीवाड़े की सूचना पुलिस को दी। शिकायतकर्ता के अनुसार, रविवार को वह अपनी कार से घर लौट रहे थे, तभी उन्होंने सड़क पर वाहनों की लंबी कतार देखी। पास जाकर पता चला कि कुछ लोग पुलिस की वर्दी में और कुछ सादे कपड़ों में वाहनों को रोककर जबरन स्टिकर चिपका रहे हैं और पैसे वसूल रहे हैं।

    जब शिकायतकर्ता ने स्टिकर लगवाने और पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने वाहन का चालान करने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां लंबा जाम लगा हुआ था और कुछ लोग वसूली करते हुए पकड़े गए।
    पुलिस ने मौके से एक बोलेरो वाहन, करीब 12 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और स्टिकर बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग वाहनों से अलग-अलग रकम वसूल रहे थे। उनके पास से 50, 100, 200 और 300 रुपये की पर्चियां भी मिली हैं।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मऊ जिले के सराय लखंसी थाना क्षेत्र के कहिनौर निवासी अनुज गिरी, मंदीप मौर्य, रामध्यान यादव तथा आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र के मेढ़ी निवासी धीरज गिरी, अमित गिरी और अजय यादव के रूप में हुई है।

    पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर जेल भेज दिया है।

    ballia fake-police tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    महिला आरक्षण का विधेयक पास ना होना सही नहीं

    April 18, 2026

    आर जैरथ ने मुददे तो सही उठाए लेकिन कहे अनकहे रुप में सोशल मीडिया को टारगेट करना अब सही नहीं है

    April 18, 2026

    अप्रैल माह धूमकेतु के लिए रोमांचक

    April 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.