Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के सदस्यों से ऑन लाइन वार्ता करेंगे नेशनल चेयरमैन सुनील डांग
    • नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए
    • जनगणना या ऐसे ही अभियान कांवड़ यात्रा को सरलता से संपन्न कराने के लिए सरकार बनाएं अलग विभाग, बेरोजगार नौजवानों की ले सेवा
    • पात्रों को आरक्षण दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा यह निर्णय
    • ड्रग नेटवर्क से जुड़ा अधिकारी हो या नेता, बचेगा कोई नहीं : मनोज सिन्हा
    • यूपी में 31 हज़ार से अधिक वक्फ संपत्तियों का पंजीयन रद्द, कई कब्रिस्तान-दरगाह पर संकट
    • अमरनाथ की पवित्र गुफा में 6-7 फीट का शिवलिंग बना, बीएसएफ जवानों ने दर्शन किए
    • Uber और JSW ग्रुप ने आपस में हाथ मिलाया, मिलकर बनाएंगी सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कोलंबिया से आए विदेशी जोड़े ने हिंदू रीति-रिवाजों से रचाई शादी
    देश

    कोलंबिया से आए विदेशी जोड़े ने हिंदू रीति-रिवाजों से रचाई शादी

    adminBy adminOctober 21, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आगरा 21 अक्टूबर। प्रेम और संस्कृति की धरती आगरा एक बार फिर उस क्षण की साक्षी बनी जब दूर देश कोलंबिया से आए विदेशी जोड़े कैमिला और एडविन ने भारतीय वैदिक परंपराओं के अनुसार विवाह संपन्न कर एक अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया। इस पूरे आयोजन का संचालन और व्यवस्थापन आगरा की ट्रेवल कंपनी द्वारा किया गया, जिसने भारतीय संस्कृति और आतिथ्य की गहराई को न केवल दर्शाया बल्कि उसे विदेशी मेहमानों तक अनुभव के रूप में पहुंचाया।

    विवाह की सभी रस्में पारंपरिक भारतीय शैली में निभाई गई हल्दी, मेहंदी, बारात, जयमाला, सात फेरे और वैदिक मंत्रोच्चार ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। दूल्हे एडविन ने सुनहरी शेरवानी और पारंपरिक पगडी धारण की, जबकि दुल्हन कैमिला ने भी पारंपरिक परिधान में भारतीय सौंदर्य की छटा बिखेरी। बैंड-बाजे और नृत्य-संगीत की गूंज में विदेशी मेहमानों ने भी भारतीय रस्मों में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे भारत की वसुधैव कुटुम्बकम की भावना साकार होती नज़र आई।

    इस भव्य समारोह का आयोजन केसर रेस्टोरेंट, आगरा में हुआ। संपूर्ण आयोजन की रूपरेखा, रस्मों की व्यवस्था, और मेहमानों के अनुभव का प्रत्येक पहलू Walks By Arif की टीम ने बारीकी से संभाला। यह आयोजन सिर्फ एक शादी नहीं, बल्कि एक संस्कृति और सौहार्द का उत्सव था, जिसने भारत की परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर जीवंत किया।

    इस अवसर पर ट्रेवल कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री आरिफ कुरैशी ने कहा भारत की संस्कृति सिर्फ देखी नहीं जाती, इसे महसूस किया जाता है। जब विदेशी मेहमान इन परंपराओं को अपने जीवन का हिस्सा बनाते हैं, तो यह हमारे लिए गर्व का क्षण होता है। हमारा प्रयास हमेशा यही रहा है कि हर आगंतुक न केवल भारत की सुंदरता देखे, बल्कि उसकी आत्मा को भी महसूस करे।

    विवाह के बाद कैमिला और एडविन ने भावुक होकर कहा —“हमने भारत में न केवल विवाह किया, बल्कि यहां के प्रेम, अपनापन और संस्कृति को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाया। यह अनुभव हमारे जीवन का सबसे पवित्र और अविस्मरणीय क्षण रहेगा।”

    इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों और विदेशी मित्रों ने भी भाग लिया। उन्होंने इस विवाह को भारतीय और पश्चिमी संस्कृतियों के सुंदर संगम के रूप में सराहा।

    agra colombian-couple tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के सदस्यों से ऑन लाइन वार्ता करेंगे नेशनल चेयरमैन सुनील डांग

    May 23, 2026

    नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए

    May 23, 2026

    जनगणना या ऐसे ही अभियान कांवड़ यात्रा को सरलता से संपन्न कराने के लिए सरकार बनाएं अलग विभाग, बेरोजगार नौजवानों की ले सेवा

    May 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.