Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पिता ने पांच बच्चों के साथ फांसी लगाई, 4 की मौत
    देश

    पिता ने पांच बच्चों के साथ फांसी लगाई, 4 की मौत

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comDecember 16, 2025No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुजफ्फरपुर,16 दिसंबर। घर में अन्न के नाम पर मुट्ठीभर आटा। हाथ टूट जाने से मजदूरी मिलना भी मुहाल। ऊपर से भारी ब्याज पर मामूली कर्ज देने वाली माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के गुर्गों की प्रताड़ना। आठ माह पहले पत्नी को खो चुके पिता को मुसीबतों के पहाड़ ने तोड़ दिया।

    मुजफ्फरपुर के सकरा प्रखंड के नवलपुर मिश्रौलिया गांव में पिता अमरनाथ ने रविवार तड़के अपने पांच मासूम बच्चों के साथ फांसी लगा ली। अमरनाथ और तीन बेटियों ने फंदे पर ही दम तोड़ दिया। छह और चार साल के दो बेटे किसी तरह मौत को मात देकर बच गए।

    घटना मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के रूपनपट्टी मथुरापुर पंचायत अंतर्गत नवलपुर मिश्रौलिया गांव की है। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय अमरनाथ राम और उनकी तीन बेटियों- राधा कुमारी (11), राधिका (9) और शिवानी (7) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अमरनाथ राम ने घर के अंदर पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर यह खौफनाक कदम उठाया। उन्होंने अपने पांचों बच्चों के गले में फंदा डाला। बेटा शिवम (जो रात में मोबाइल देख रहा था) और चंदन भी फांसी लगाने को मजबूर हुए।

    अमरनाथ ने अपने पांच बच्चों के गले में पत्नी की साड़ी से फंदा डालकर ट्रंक पर चढ़ाया और घर की छत से लटका दिया। शिवम ने पुलिस को बताया कि पिता ने सभी बच्चों को ट्रंक पर चढ़कर कूदने के लिए कहा। तीनों बेटियां पिता के साथ झटके से कूद गईं। शिवम भी कूदा, लेकिन गले में तेज दर्द होने पर उसने फंदा खोलकर खुद को बाहर निकाला। उसने तुरंत छोटे भाई चंदन के गले से भी फंदा खोलकर उसे बचाया। इसके बाद शिवम ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे।​

    ग्रामीणों के अनुसार, अमरनाथ की पत्नी की मौत इसी साल जनवरी में हो गई थी जिसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान था। बेटे शिवम ने भी बताया कि उसके पिता ने यह भयानक कदम मां की याद में उठाया।​ वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि अमरनाथ राम कोई काम नहीं करते थे और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। उनका घर सरकारी राशन पर चलता था। प्राथमिक तौर पर आर्थिक तंगी और पारिवारिक कारणों को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है।

    ग्रामीणों के मुताबिक, सुबह-सुबह बच्चों के चीखने चिल्लाने की आवाज आई। जब उनके घर में जाकर देखा तो फंदे से लटकी हुई 4 लाशें दिखाई दीं जिसके बाद तुरंत सूचना स्थानीय सकरा थाना की पुलिस को दी गई।

    ​घटना की सूचना मिलते ही सकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अमरनाथ के दोनों बेटों और अन्य ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है। एसडीपीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया, “प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा।

    अमरनाथ की पत्नी दीपा की मौत भी आठ माह पहले संदिग्ध स्थिति में हुई थी। उसने कई निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनी से कर्ज ले रखा था। उसके पुत्र शिवम का कहना है कि माई ने जहर खाया था। सोमवार को पुलिस को अमरनाथ के घर में दो निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनी से लिए कर्ज के कुछ कागजात मिले।

    bihar MASS SUICIDE muzaffarpur tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.