डिजिटल साइबर ठगी का मामला समाचारों में बना ही रहता है। विभिन्न प्रकार के डर दिखाकर हाउस अरेस्ट कर कभी बैंक खातों को खाली करने की कोशिशों की खबरें पढ़ने को मिलती है। ऐसा नहंीं है कि सरकार और संबंधित विभाग इन्हें रोकने के लिए कुछ ना कर रहे हो मगर अभी तक कोई सकारात्मक सफलता नहीं मिल पा रही है इसलिए यह समस्या बढ़ती ही जा रही है। रिजर्व बैंक द्वारा इस मामले में तीन गाइडलाइन जारी की गई है।
इस बारे में क्या क्या अहतियात करना है वो भी नागरिकों की जानकारी में लाए जाएंगे मगर परेशानी यह है कि डिजिटल ठगी से नुकसान पर ग्राहकों को मात्र २५ हजार रुपये का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरे वाली कहावत के समान है। गरीब आदमी से यह ठगी होती नहीं और मध्यम दर्जे के लोग इनकी चपेट में आसानी से नहीं आ पाता है। बड़े लोग ज्यादातर इनके शिकार बनते हैं जिन्हें 25 हजार रुपये देकर उनके नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती। इस बारे में नियम बनाने वाले समझ लें कि ठगी के शिकार व्यक्ति का अनकहे रूप से मुंह बंद करने का जो यह प्रयास है उसे सफलता मिलने वाली नहीं है। रिजर्व बैंक के अफसर इस योजना को साकार रुप देने में लगे हैं मेरा मानना है कि उन्हें आधुनिक उपाय अपनाकर ऐसी व्यवस्था अपनानी चाहिए जो डिजिटल ठगी और डिजिटल अरेस्ट के मामलों की बढ़ोत्तरी को रोका जा सके। तभी आम आदमी को राहत मिल सकती है। २५ हजार का मुआवजा इस ठगी के शिकार लोगों के लिए कोई महत्व नहीं रखता है।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर
- जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की
- सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए
- मुजफ्फरनगर में गौशाला के नाम पर 28 लाख की ठगी, 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार; 22 लाख नकद बरामद
- गुजरात में 2.38 करोड़ रुपये के जाली नोटों के साथ सात लोग गिरफ्तार
- मेरठ-पौड़ी हाईवे और प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने को प्रस्ताव तैयार, 16 गांवों की भूमि का चयन
- पांवधोई नदी में दूषित पानी से सैकड़ों मछलियां मरीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच को भेजे पानी के नमूने
- यूपी को 4 साल बाद मिलेगा स्थायी DGP, IPS राजीव कृष्ण का नाम सबसे आगे
