Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    • हाईकोर्ट ने बरखा जाटव को सभासद की कुर्सी पर बहाल किया
    • 12 अगस्त तक जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
    • आज से सोहराब गेट डिपो से चलेंगी भैंसाली और मेरठ डिपो की बसें, 11 दिन बंद रहेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें
    • किसानों से आधी जमीन खरीदी, दीपावली तक नई टाउनशिप विकसित करने का लक्ष्य
    • मेरठ वाले डेढ़ साल में पी गए करोड़ों की शराब
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»गंगा एक्सप्रेस-वे पर कार ने 9 लड़कियों को रौंदा, 4 की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
    देश

    गंगा एक्सप्रेस-वे पर कार ने 9 लड़कियों को रौंदा, 4 की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 9, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायबरेली 09 फरवरी। रायबरेली जिले में तेज रफ्तार कार ने जगतपुर थाना क्षेत्र के चूली गांव से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेस-वे पर कहर बरपा दिया, नियंत्रण खो चुके कार ड्राइवर ने नौ लड़कियों को रौंद दिया है जिसमें चार लड़कियों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
    एक्सप्रेसवे के किनारे गांव में बनी एक मंदिर के भंडारे से प्रसाद लेकर लड़कियां लौट रहीं थीं। कार ने पीछे से टक्कर मार दी। लड़कियां हवा में 5 से 7 फीट तक उछल गईं। लाशें सड़क पर बिखर गईं।
    उधर, ड्राइवर ने ब्रेक मारने की कोशिश की तो अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर तक कार घिसटती रही। आगे जाकर टायर ब्लास्ट हो गए।

    घटना रविवार देर शाम की है। लड़कियां कोडर गांव की रहने वाली हैं। पुलिस ने घायल 5 लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर है। एक को रायबरेली एम्स तो दूसरी गंभीर लड़की को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उधर, पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को चारों लड़कियों का शव सौंप दिया गया।

    चूली गांव में एक नया मंदिर बना है। रविवार को मंदिर में भंडारा था। चूली, कोडर और हनुमानगंज गांव के तमाम लोग भंडारे में प्रसाद लेने पहुंचे थे। शाम करीब 7 बजे कोडर गांव की 10-12 लड़कियां और महिलाएं पैदल अपने गांव लौट रही थीं। कोडर गांव से चूली गांव में बने मंदिर की दूरी करीब 1 किलोमीटर है। चूंकि, एक्सप्रेसवे के किनारे रोड को खोदा गया है इसलिए सभी लोग गंगा एक्सप्रेसव पर चढ़कर वापस लौट रही थीं।

    इसी दौरान गंगा एक्सप्रेस-वे पर लालगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार टियागो कार ने 9 लड़कियों को रौंद दिया।
    मृतकों में शालिनी (22) पुत्री जंग बहादुर, रश्मि (14) पुत्री रामरतन और आसमां (18) कोडर गांव की थीं। वहीं हिमांशी (23) पुत्री दल बहादुर अलीगंज डिहवा गांव की थी। वह अपने बहन के गांव कोडर करीब 15 दिन पहले घूमने आई थी। हिमांशी की दो बहनें रामावती व कर्मावती की शादी एक ही घर में हुई है। हिमांशी ने कक्षा आठ तक पढ़ाई की थी। पिता का पहले ही निधन हो चुका है।

    कार कौशांबी के भरवारी निवासी विकास मिश्रा के नाम पर है। कार का छह बार चालान हो चुका है। 13 हजार जुर्माना भी लगाया गया है। रायबरेली से पहले भी दो बार खतरनाक ढंग से वाहन चलाने के आरोप में एमवी एक्ट की धारा 164 के तहत कार्रवाई की गई है। ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

    car-accident raebareli tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश

    July 31, 2026

    कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन

    July 31, 2026

    कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.