वाराणसी, 01 मई (ता)। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आज शुक्रवार से सुगम दर्शन, अभिषेक और मंगला आरती में आने वाले भक्तों का आधार नंबर अनिवार्य रूप से लिया जाएगा। इससे उनका क्षेत्रीय और भाषाई वर्गीकरण आसानी से किया जा सकेगा, जिससे एप आधारित दर्शन-पूजन की व्यवस्था विकसित की जा सके। वहीं भक्तों की विविधता और अलग-अलग भाषाओं के आधार पर प्रशिक्षित कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही सुरक्षा को लेकर भी इसे जरूरी कदम कहा गया है।
मंदिर के सीईओ विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि सुगम दर्शन, अभिषेक और अन्य सेवाओं के लिए न्यास से संपर्क करने वाले सभी श्रद्धालुओं का आधार नंबर और जरूरी विवरणों का रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। इस नई व्यवस्था के अंतर्गत श्रद्धालुओं के कुछ मूल विवरण अनिवार्य रूप से लिए जाएंगे। इसके लिए एक एप आधारित दर्शन प्रणाली विकसित की जा रही है। इस डेटा के आधार पर श्रद्धालुओं का सामान्य क्षेत्रीय और भाषाई वर्गीकरण किया जा सकेगा, जिससे बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को अधिक सहज और संतोषजनक अनुभव प्राप्त हो सकेगा।
Trending
- भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे
- संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
- गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया
- राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला
- जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
- कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
- विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
- बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ

