Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पपीते के पत्तों का रस सुबह रोजाना पीने से होंगे अनेक लाभ
    • आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का सामना रॉयल चौलेंजर्स बंगलुरु से
    • शादी से पहले शॉर्टकट पड़ेगा भारी, युवा पीढ़ी खतरनाक ट्रेंड की शिकार हो रही
    • अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल
    • फिल्म ‘गवर्नर : द साइलेंट सेवियर’ का पोस्टर रिलीज
    • शैक्षणिक योग्यता के बारे में गलत जानकारी देना भ्रष्ट आचरण नहीं : हाई कोर्ट
    • जांच पूरी होने तक बीजिंग के साथ नेपाल का कोई नया समझौता नहीं
    • उच्च शिक्षा में संस्थानों को निवेश का आमंत्रण
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»फिल्म ‘गवर्नर : द साइलेंट सेवियर’ का पोस्टर रिलीज
    एंटरटेनमेंट

    फिल्म ‘गवर्नर : द साइलेंट सेवियर’ का पोस्टर रिलीज

    adminBy adminApril 27, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई, 27 अप्रैल (ता)। विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी का कैरेक्टर पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘गवर्नर : द साइलेंट सेवियर’ अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में, मनोज बाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर एक दिलचस्प पोस्टर के साथ फिल्म के टाइटल का खुलासा किया गया था। अब, फिल्म के नए पोस्टर्स रिलीज कर दिए गए हैं, जो एक बड़ा खुलासा करते हैं।
    ‘गवर्नर’ के नए पोस्टर्स ने स्टार कास्ट का खुलासा कर दिया है, जिसमें मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा नजर आएंगे। जहां अलग-अलग पोस्टर्स नेशनल अवार्ड विनर एक्टर मनोज बाजपेयी के अलग-अलग शेड्स दिखाते हैं, वहीं ये पोस्टर्स पर्दे पर दिखने वाले जबरदस्त ड्रामा के बारे में भी बहुत कुछ बयां करते हैं।
    कास्ट के चेहरे सामने आने के अलावा, पोस्टर्स में कुछ दमदार टैगलाइन्स भी दी गई हैं जैसेकृ “अब बारी मेरी है”, ” आई विल नॉट लेट इंडिया फेल”, और “इंडिया इज ऑन द वर्ज ऑफ बैंकरअप्ट्सी, ही सौ ईट कमिंग।” ये सभी भारत के आर्थिक संकट के एक मुश्किल दौर की ओर इशारा करते हैं। अब यह देखने के लिए उत्साह चरम पर है कि फिल्म में मनोज बाजपेयी किस तरह का किरदार निभाएंगे।यह एक युद्ध था। इसमें कोई सेना नहीं थी। बस एक आदमी जिसने देश को गिरने से बचाने की ठान ली थी।
    विपुल अमृतलाल शाह प्रोडक्शन की फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ सनशाइन पिक्चर्स द्वारा पेश की जा रही है। विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और चिन्मय मांडलेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर आशिन ए. शाह हैं। फिल्म को सुवेंदु भट्टाचार्यजी, सौरभ भरत, रवि असरानी और खुद विपुल अमृतलाल शाह ने लिखा है। जावेद अख्तर के लिखे गानों को अमित त्रिवेदी ने अपने संगीत से सजाया है। ‘गवर्नर : द साइलेंट सेवियर’ 12 जून, 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

    Desh entertainment Mumbai Poster for the film ‘Governor: The Silent Savior’ Released tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पपीते के पत्तों का रस सुबह रोजाना पीने से होंगे अनेक लाभ

    April 27, 2026

    आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का सामना रॉयल चौलेंजर्स बंगलुरु से

    April 27, 2026

    शादी से पहले शॉर्टकट पड़ेगा भारी, युवा पीढ़ी खतरनाक ट्रेंड की शिकार हो रही

    April 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.