Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»आइएसआइ के लिए काम करने वाले दो आतंकी गिरफ्तार
    देश

    आइएसआइ के लिए काम करने वाले दो आतंकी गिरफ्तार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comApril 24, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 24 अप्रैल। एटीएस ने नोएडा से दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान बागपत के रमाला गांव निवासी 20 वर्षीय तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्ला अली खान और दिल्ली की पुरानी सीमापुरी स्थित सन लाइट कालोनी निवासी 20 वर्षीय समीर खान के रूप में हुई है। तुषार चौहान वर्तमान में मेरठ में कंकरखेड़ा स्थित वैष्णो धाम कालोनी में रह रहा था। आरोपितों के पास से 32 बोर की पिस्टल, पांच कारतूस व दो मोबाइल बरामद हुए हैं।

    एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि दोनों आरोपित पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ पाकिस्तानी गैंग्सटर शहजाद भट्टी, आबिद जट व पाकिस्तानी कट्टरपंथी यू-ट्यूबर्स के लिए काम कर रहे थे। आइएसआइ के निर्देश पर पाकिस्तानी गैंग्सटर ने आरोपितों को संवेदनशील स्थलों की रेकी कर प्रभावशाली लोगों के घरों पर हैंड ग्रेनेड फेंकने का लक्ष्य दिया था। आरोपितों ने स्लीपर सेल का भी गठन किया था। पाकिस्तानी गैंग्सटर ने इन्हें आतंकी वारदात को अंजाम देने से पहले 50 हजार रुपये और काम होने के बाद 2.5 लाख रुपये देने का वादा किया था।

    आरोपितों ने एटीएस को बताया कि पाकिस्तानी गैंग्सटर के बहकावे में आकर इस्लाम धर्म के प्रति उनका झुकाव बढ़ गया था। तुषार ने शहजाद भट्टी के नाम से इंस्टाग्राम पर आइडी भी बनाई थी, जिसे संबंधित कंपनी ने बंद कर दिया। उसने दोबारा आइडी बनाकर शहजाद भट्टी से संपर्क किया। उसके साथ उसकी वायस, वीडियो व पीटीटी (पुश टू टाक) के जरिये बात होती थी।
    प्रभावशाली लोगों के घर हैंड ग्रेनेड फेंकने व जान से मारने का लक्ष्य दिया था। इसके लिए अत्याधुनिक हथियार भी उपलब्ध कराए थे। दुबई के रास्ते पाकिस्तान बुलाने का लालच दिया था। तुषार काफी समय से मेरठ स्थित कंकरखेड़ा में वैष्णो धाम कालोनी में रह रहा था और समीर खान के साथ मिलकर बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। शहजाद भट्टी ने उसे दीवारों पर टीटीएच (तहरीक ए तालिबान हिंदुस्तान) लिखने और अपने साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का लक्ष्य दिया था।

    दोनों आरोपितों ने पाकिस्तानी गैंगेस्टर के कहने पर कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए कुछ प्रभावशाली लोगों को जान से मारने की धमकियां भी दी थीं। इस कॉल पर पाकिस्तानी हैंडलर्स भी जुड़े रहते थे। एटीएस शुक्रवार को दोनों आतंकियों को रिमांड पर लेकर और पूछताछ करने के लिए अदालत से अनुरोध करेगा।

    एटीएस के सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपित आईएसआई एजेंट मेजर हमीद, मेजर इकबाल व मेजर अनवर के साथ भी संपर्क में थे। इन्हें आईएसआई के एजेंटों द्वारा आतंकी वारदातों को अंजाम देने के लिए रकम और पिस्टल भी उपलब्ध कराई गई थी। साथ ही वारदात को अंजाम देने के लिए मोटी राशि देने का लालच भी दिया गया था।

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.