Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रपति 23 जून को 65 लोगों को देंगी पद्म पुरस्कार, शिबू सोरेन, रोहित शर्मा और अलका याग्निक को भी करेंगी सम्मानित
    • अब डिग्री के साथ मिलेगी नौकरी भी, सीसीएसयू में शुरू होंगे अप्रेंटिसशिप कोर्स
    • 35 साल से न्यू सैनिक कालोनी में पेयजल की पाइप लाइन तक नहीं
    • हिन्दुओं के हों दो से तीन बच्चे हरिद्वार से उठी संतो की आवाज
    • अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों पर तत्काल हो कार्रवाई: सीएम योगी
    • भाजपा सरकार बहुजन समाज का अपमान करने वालों के साथ है : गौतम
    • पंचायत राज व महिला बाल विकास मंत्रालय महिलाओं के नहीं पुरुष सरपंचों की सुरक्षा के लिए मातृशक्ति को जिम्मेदारी दे! क्योंकि अब समय आ गया है हर क्षेत्र में इनके मान सम्मान को ध्यान में रखा जाए
    • गिरिराजजी मुखारविंद मंदिर की वित्तीय व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए, घोटाले का आरोप
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»टेक्निकल सहायक रिश्वत लेते दबोचा
    न्यूज़

    टेक्निकल सहायक रिश्वत लेते दबोचा

    adminBy adminApril 22, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सहारनपुर, 22 अप्रैल (ता)। एंटी करप्शन टीम ने कृषि विभाग के बाबू (टेक्निकल सहायक) को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबू अरुण कुमार पेस्टी साइड की दुकान से लिए गए सेंपल को खत्म करने के एवज में यह रिश्वत मांग रहा था। दुकानदार ने पूरी घटना एंटी करप्शन टीम को सुनाई। इसके बाद एक जाल बिछाया गया जिसमें आरोपी फंस गया और रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
    एंटी करप्शन टीम ने आरोपी को पकड़कर जनकपुरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। कृषि विभाग में यह लंबे समय से बड़ी कार्रवाई है। पीड़ित दुकानदार का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। पैसा नहीं देने पर दुकान बंद कराने की धमकी दे रहा था। इसके बाद 20 हजार रुपये में बात तय हो गई थी। दुकानदार ने इस बारे में एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। टीम ने दुकानदार को कहा था कि किस तरह से पैसा देना है। बताई गई योजना के मुताबिक दुकानदार ने टेक्निकल सहायक को पैसा दिया और इसके तुरंत बाद टीम ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
    गांव दैदपुरा के रहने वाले अमरनाथ ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। कहा था कि उससे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। एंटी करप्शन टीम ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ट्रैप की योजना शिकायतकर्ता को समझाते हुए कहा कि वह तय रकम लेकर आरोपी के पास चला जाए और जैसे ही वह पैसे दे तो इशारा कर दे। इस योजना के तहत अमरनाथ 20 हजार रुपये लेकर बेरीबाग स्थित कृषि विभाग के कार्यालय चला गया। अमरनाथ को देखकर आरोपी टेक्निकल सहायक अरुण खुश हो गया।
    एंटी करप्शन टीम ने जैसे ही टेक्निकल सहायक को पकड़ा तो वह तुड़फुड़ाने लगा। भागने की कोशिश करने लगा लेकिन टीम ने उसे जकड़ लिया। मौके से ही रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली गई व पूछताछ की और फिर आरोपी को पकड़कर पुलिस थाने ले आए। यहां पुलिस ने जनकपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और आरोपी को पकड़कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एंटी करप्शन टीम का कहना है कि अब इस मामले में जांच की जा रही है कि रिश्वत के इस खेल में विभाग के कौन-कौन लोग शामिल हैं।
    इस कार्रवाई के बाद पीड़ित ने मीडियाकर्मियों से कहा कि, हम लोग पेस्टीसाइड बेचने का काम करते हैं। कोई गलत काम नहीं करते हैं। इसके बावजूद भी कहा जा रहा था कि दुकान बंद करवा दूंगा। उन्होंने कहा कि बीते गत शाम करीब चार बजे अरुण कुमार अपने ड्राइवर के साथ उसकी दुकान पर पहुंचा था। इसके बाद दुकान से दवाइयों के सैंपल उठाने शुरू कर दिए और कहा कि आपकी दुकान बंद हो जाएगी। कंपनी वालों का भी दिमाग सही कर देंगे। इसके बाद 50 हजार रुपये की मांग की। बाद में 20 हजार रुपये देने के लिए कहा और साफ कह दिया कि अगर 20 हजार रुपये भी नहीं दिए तो इसी सप्ताह दुकान बंद करवा देंगे।

    saharanpur Success tazza khabar tazza khabar in hindi Technical Assistant Caught Red-Handed Accepting Bribe Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    राष्ट्रपति 23 जून को 65 लोगों को देंगी पद्म पुरस्कार, शिबू सोरेन, रोहित शर्मा और अलका याग्निक को भी करेंगी सम्मानित

    June 22, 2026

    अब डिग्री के साथ मिलेगी नौकरी भी, सीसीएसयू में शुरू होंगे अप्रेंटिसशिप कोर्स

    June 22, 2026

    35 साल से न्यू सैनिक कालोनी में पेयजल की पाइप लाइन तक नहीं

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.