Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आईपीएल 2026 : तिलक के पास काफी प्रतिभा है, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं : हार्दिक पंड्या
    • कल खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, मंदिर परिसर में नहीं कर सकेंगे फोटो और वीडियोग्राफी
    • लोहिया संस्थान: दाढ़ी-लंबे बाल पर जुर्माना, महिलाओं के लिए जूड़ा अनिवार्य
    • एमडीएस कोर्स शुरू करने की तैयारी जामिया यूनिवर्सिटी में
    • वेबसीरीज ‘मटका किंग’ को मिल रही तारीफ
    • ‘रामायण’ में रणवीर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे
    • जस्टिस स्वर्णकांता ही करेंगी केजरीवाल मामले की सुनवाई
    • डिजिटल गिरफ्तारी के शिकार हो रहे पढ़े-लिखे भी : सुप्रीम कोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी में गर्मी के चलते आज से बदले समय पर खुले स्कूल, 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होगी पढ़ाई
    देश

    यूपी में गर्मी के चलते आज से बदले समय पर खुले स्कूल, 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होगी पढ़ाई

    adminBy adminApril 21, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 21 अप्रैल। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से बच्चों को राहत दिलाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अब सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे पढ़ाई होगी। अभी स्कूलों का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक है। मंगलवार से स्कूलों के इस समय में बदलाव हो गया है। कुछ जिलों में बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने अलग से पत्र भी जारी कर दिया है।

    बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने कहा है कि प्रदेश में गर्मी व हीटवेव को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेंगे। विद्यालयों में पढ़ाई 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। जबकि विद्यालयों में प्रार्थना सभा, योगाभ्यास सुबह 7.30 से 7.40 बजे तक होगा। उन्होंने कहा है कि मध्यावकाश सुबह 10 से 10.15 बजे तक होगा।

    वहीं शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में सुबह 7.30 से दोपहर 1.30 बजे तक रहेंगे। इस दौरान वे शैक्षणिक, प्रशासकीय व अन्य कार्यों को पूरा करेंगे। निदेशक ने कहा है कि मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए प्रबंध समिति आवश्यक निर्णय लेने को अधिकृत होगी। बता दें कि प्रदेश में तेजी से बढ़ रही गर्मी को देखते हुए शिक्षक संगठन लगातार विद्यालयों का समय बदलने की मांग कर रहे थे। वहीं कुछ जिलों में विद्यालय का समय बदला भी था।

    राष्ट्रीय शैक्षिक महांसघ, प्राथमिक संवर्ग ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षणिक घंटों को आरटीई-2009 के अनुसार निर्धारित करने की मांग की है। इसके लिए संगठन ने प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा विभाग और महानिदेशक स्कूल शिक्षा को मांगपत्र भेजा है।

    इसमें प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने गर्मी में चार घंटे और जाड़े में पांच घंटे से अधिक की विद्यालय अवधि को बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए प्रतिकूल बताया है। उन्होंने कहा कि बच्चों की मानसिक ऊर्जा सीमित होती है इसलिए बहुत लम्बे समय तक स्कूल में रहना उनके लिए तनावपूर्ण होता है। प्रदेश महामंत्री प्रदीप तिवारी ने कहा कि आरटीई के अंतर्गत एक शैक्षणिक सत्र में विद्यालयों में कार्यदिवस व समय निर्धारित किया गया है। जो कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के लिए 200 कार्यदिवस और 800 घंटे व कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के लिए 220 कार्यदिवस और 1000 घंटे है।
    प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि संगठन ने मांग की है कि स्कूलों का समय गर्मी में सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक साढ़े चार घंटे तथा जाड़े में पांच घंटे किया जाना उचित होगा। इससे हर साल मौसम खराब होने पर बार-बार समय बदलने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi up-schools uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    आईपीएल 2026 : तिलक के पास काफी प्रतिभा है, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं : हार्दिक पंड्या

    April 21, 2026

    कल खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, मंदिर परिसर में नहीं कर सकेंगे फोटो और वीडियोग्राफी

    April 21, 2026

    लोहिया संस्थान: दाढ़ी-लंबे बाल पर जुर्माना, महिलाओं के लिए जूड़ा अनिवार्य

    April 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.