नई दिल्ली, 20 अप्रैल (ता)। बाजार में बिक रहे असुरक्षित और मिलावटी खाने के सामान पर लगाम लगाने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण ने एक नया डिजिटल ‘फूड रिकॉल पोर्टल’ शुरू किया है। इसकी मदद से अब खराब पाए गए खाद्य उत्पादों को बाजार से हटाने की प्रक्रिया न केवल तेज होगी, बल्कि इसकी पूरी जानकारी आम जनता के लिए भी उपलब्ध होगी। अब तक अगर किसी कंपनी का कोई उत्पाद जांच में फेल हो जाता था, तो उसे बाजार से वापस मंगाने की प्रक्रिया कागजों पर होती थी, जिसमें काफी समय लगता था। आम उपभोक्ताओं तक सही सूचना समय पर नहीं पहुंच पाती थी।
इस समस्या से निपटने के लिए देश के खाद्य सुरक्षा और मानक नियामक एफएसएसएआई ने खाद्य रिकॉल यानी उत्पादों को बाजार से हटाने की प्रक्रिया को कागजी कार्रवाई से हटाकर रियल टाइम निगरानी में बदल दिया है। अब अगर कोई पैकेटबंद खाना, मसाला, नूडल्स या प्रोटीन सप्लीमेंट असुरक्षित या खराब पाया जाता है, तो उसे बाजार से हटाने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ट्रैक की जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को समय पर उस उत्पाद के बारे में जानकारी मिलेगी और खाद्य कंपनियों की जवाबदेही भी बढ़ेगी।
Trending
- अचानक प्रोटोकॉल तोड़कर लोगों के बीच पहुंचे पीएम मोदी! बताने लगे योगासन का सही तरीका, देखें VIDEO
- GYM में एक्सरसाइज के दौरान अचानक आया हार्ट अटैक! पुलिस जवान की मौत, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना
- महोबा को CM Yogi की सौगात: 697 करोड़ की 88 परियोजनाओं का लोकार्पण, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
- सोशल मीडिया एसोसिएशन (एसएमए) के योग दिवस में ट्रेनर संजीव कर्दमवाल व अनिल कुमार बिश्नोई एडवोकेट, डाॅ. अर्चना व नताशा वर्मा को किया सम्मानित
- साईकिल चलाना तो दूर फुटपाथ पर पैर रखना भी मुश्किल है अवैध निर्माण और अतिक्रमण करने वालों का कब्जा बनते ही हो जाता है
- फादर्स डे मनाने से कुछ नहीं होता बच्चों में अपने मां बाप के प्रति प्रेम और सम्मान ही सुखी परिवार का आधार है
- सरकार जानसठ की उपजिलाधिकारी रश्मि लांबा जैसे अफसरों को करे सम्मानित आईजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायतों के निस्तारण हेतु
- ग्रेटर नोएडा: 14 बिल्डरों पर आरसी जारी, 315 करोड़ रुपये वसूले जाएंगे

