लखनऊ, 20 अप्रैल (ता)। उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर है। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला लिया है और फिलहाल सरकार ने इसे लगाने पर रोक लगा दी है। बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने और उनकी समस्याओं का जल्दी समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ऊर्जा विभाग लगातार काम कर रहा है। स्मार्ट मीटर से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन तेजी से प्रयास कर रहा है। ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है।
इसके तहत अगर स्मार्ट मीटर का बैलेंस जीरो हो जाता है, तब भी 2 किलोवाट तक के कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं की बिजली तुरंत नहीं कटेगी। उन्हें अधिकतम 3 दिन या 200 रुपये तक बिजली की सुविधा मिलती रहेगी। इससे लोगों को राहत मिलेगी। ऊर्जा मंत्री ने लखनऊ के शक्ति भवन में हुई समीक्षा बैठक में बिजली व्यवस्था को ज्यादा पारदर्शी, उपभोक्ता हितैषी और बेहतर बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए।
मंत्री गत दिवस मीटर लगाने वाली कंपनियों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मीटर कनेक्शन समय से नहीं जोड़े जा रहे। कंपनियों को उपभोक्ताओं से कोई लेना-देना नहीं है। परेशानी हमें सुननी पड़ती है, लिहाजा इनका भुगतान रोक दें। मंत्री ने कहा कि कंपनियों ने ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की कि उपभोक्ताओं द्वारा भुगतान के बाद तत्काल कनेक्शन जुड़ जाए। मीटर काटने, जोड़ने का पूरा काम मीटर लगाने वाली कंपनियों के पास है। इनके बैठने का प्रबंध हमारे मुख्य अभियंता के आसपास किया जाए।
Trending
- 31 से सोहराब गेट बस अड्डे से संचालित होंगी मेरठ, भैंसाली डिपो की बसें
- 42 साल पुराने मारपीट मामले में हाई कोर्ट ने 4 महिलाओं को किया बरी, दो पुरुषों की सजा बरकरार
- कक्षाओं में लिखा जाता है देश का भविष्य: आनंदीबेन पटेल
- जाट रेजीमेंट सेंटर में 06 से 13 अगस्त तक यूएचक्यू भर्ती रैली
- डाकघरों के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया
- कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को विपक्ष ने दी धार, जंतर मंतर पर पुन: जमे प्रदर्शनकारी
- जाली नोट छापने व बाजार में चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़
- तेल कंपनियों ने करोड़ों का एथनॉल खरीदा

