नई दिल्ली, 09 अप्रैल (जा)। वाहन निर्माता स्कोडा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से इस महीने अपनी कई कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं। किस गाड़ी को खरीदने पर इस महीने कितनी बचत की जा सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
स्कोडा की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में काइलैक की बिक्री की जाती है। अगर इस महीने इस एसयूवी को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो 45 से 75 हजार रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। जानकारी के अनुसार 75 हजार रुपये तक की बचत का मौका इसके 2025 और 2026 की शुरुआती यूनिट्स पर दिया जा रहा है। 2026 की नई यूनिट्स पर निर्माता की ओर से 45 हजार रुपये तक के ऑफर्स को दिया जा रहा है।
स्कोडा की ओर से मिड साइज सेडान कार के तौर पर स्लाविया को ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस महीने इस कार को खरीदने पर अधिकतम 1.05 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। यह ऑफर इसकी 2025 की यूनिट्स पर मिल रहा है। 2026 की यूनिट्स पर इस महीने 75 हजार रुपये तक की बचत हो सकती है।
स्कोडा की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर कुशाक को ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी को इस महीने खरीदने पर अधिकतम तीन लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। यह ऑफर इसकी 2024, 2025 की यूनिट्स पर मिल रहा है। साथ ही इस एसयूवी के 2026 वेरिएंट्स को खरीदने पर भी 1.05 लाख रुपये तक की बचत का मौका मिल सकता है।
कोडा की ओर से फुल साइज एसयूवी के तौर पर कोडियाक की बिक्री की जाती है। इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन को दिया जाता है। अगर इस महीने इस एसयूवी को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो 3.5 लाख रुपये तक की बचत का मौका मिल सकता है। यह बचत इसके 2025 की यूनिट्स पर हो सकती है। 2026 की यूनिट्स पर इस महीने 1.5 लाख रुपये तक के ऑफर्स मिल रहे हैं।
Trending
- दिल्ली में सुपरहिट इवेंट बना ‘भूत बंगला’ प्रोमोशन
- फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर रिलीज
- भारत का विकास अनुमान एडीबी ने बढ़ाया
- भारत के लिए बड़ा निर्यात बाजार बनेगा चीन
- यूपी में प्रीपेड मीटर का बैलेंस खत्म होने पर रात में और छुट्टी के दिन नहीं कटेगी बिजली
- बूमर और जेन-जी मिलकर काम करें तो विकास होगा : राजनाथ
- वृंदावन के केसी घाट के पास नाव पलटने से 10 लोगों की जान गई
- एआईएमआईएम ने हुमायूं कबीर से नाता तोड़ा, बंगाल चुनाव अकेले लड़ेगी

