Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट पहुंची वकीलों की परेशानी
    • पोस्टर बैनरों में प्रदर्शित व्यापारिक संस्थानों से राजस्व की हो वसूली
    • सुरक्षाबलों का मनोबल बना रहे आम आदमी भी अपनी बात कह सके
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से मैदान में उतरेगी
    • 10वीं में फेल होने पर भागा बेटा 30 साल बाद घर लौटा, बूढ़े माता-पिता से मिलकर फूट-फूटकर रोया
    • श्रीलंका को भारतीय अंडर-19 टीम ने 211 रनों से हराया
    • Samsung AI स्मार्ट चश्मे लॉन्च, अब रियल टाइम में ट्रांसलेट होगी बातचीत
    • तलाक के एक महीने बाद ही मौनी रॉय को मिला नया ब्वॉयफ्रेंड
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»आजमगढ़ में भाजपा ने हत्यारोपी को बनाया जिलामंत्री
    चुनाव

    आजमगढ़ में भाजपा ने हत्यारोपी को बनाया जिलामंत्री

    adminBy adminApril 4, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आजमगढ़, 04 अप्रैल (अम)। भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी सवालों के घेरे में आ गई है। वर्तमान बूथ अध्यक्ष नागेंद्र दुबे के भाई ओमकार दुबे की हत्या में नामजद लालचंद यादव को जिलामंत्री बनाया गया है। ओमकार दुबे की हत्या मार्च 2020 में हुई थी।
    आजमगढ़ की जिला कार्यकारिणी और जिला कार्य समिति सूची गत दिवस जारी की गई। इसमें 31 पदाधिकारियों को जगह दी गई है। इसमें लालचंद यादव का नाम भी है। इस पर भाजपा के बूथ अध्यक्ष नागेंद्र दुबे ने सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि भाजपा कानून व्यवस्था और अनुशासन की बात करती है। हत्या के आरोपों से घिरे लालचंद यादव को जिलामंत्री बनाना दुखद है। उन्होंने मामले में शीर्ष नेतृत्व से हस्तक्षेप की मांग की और कहा कि लालचंद को पद से हटाया जाए और उचित कार्रवाई की जाए।
    नागेंद्र दुबे ने कहा कि महराजगंज थाना क्षेत्र के गोंदापुर गांव में प्रधानी चुनाव का सच्चिदानंद मिश्र से विवाद था। 4 मार्च 2020 की दोपहर भाई ओमकार दुबे के साथ हरेंद्र के घर से दलित बस्ती को जाने वाले मार्ग का निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच सच्चिदानंद मिश्र, रणविजय यादव, सत्येंद्र, बृजेश उर्फ मुलायम, राहुल, अवधेश, राजेश, राजधारी, दसई, रामचरन, परविन्द्र, सूरज, लालचंद यादव ने हमला बोल दिया और ओमकार दुबे को लोहे की रॉड से पीटा। भाई को गम्भीर हालत में अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में लालचंद यादव भी नामजद है।
    जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। आरोप तो लगते रहते हैं। हत्या के मामले में कोई दोष सिद्ध नहीं हुआ है। जिलामंत्री पर हत्या का आरोप ही है।

    azamgarh BJP Political tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट पहुंची वकीलों की परेशानी

    July 23, 2026

    पोस्टर बैनरों में प्रदर्शित व्यापारिक संस्थानों से राजस्व की हो वसूली

    July 23, 2026

    सुरक्षाबलों का मनोबल बना रहे आम आदमी भी अपनी बात कह सके

    July 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.