शामली, 03 अप्रैल (अम)। कैराना से सपा सांसद इकरा हसन ने शामली में एनईईटी परीक्षा केंद्र की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को ज्ञापन सौंपकर शामली में एनईईटी परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाने की मांग की।
सपा सांसद इकरा हसन ने ज्ञापन में कहा कि वर्तमान में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) के लिए शामली जनपद में कोई भी परीक्षा केंद्र नहीं है। इसकी वजह से यहां के विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए दूर के जनपदों में जाना पड़ता है। इससे उन्हें आर्थिक, मानसिक और परिवहन संबंधी कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए यह स्थिति और भी अधिक चुनौतीपूर्ण है। जनपद शामली और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एनईईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। परीक्षा केंद्र की अनुपलब्धता उनके लिए बाधा बन रही है।
सांसद इकरा हसन ने केंद्रीय मंत्री से मांग की है कि विद्यार्थियों की सुविधा और समान अवसर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आगामी एनईईटी परीक्षाओं के लिए शामली में एक या अधिक परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएं, जिससे उनके क्षेत्र के बच्चे अपने ही जिले में परीक्षा दे सकें।
शामली जनपद में परीक्षा केंद्र होने से क्षेत्र के छात्रों को काफी फायदा होगा इससे उनके समय की बचत तो होगी जी साथ ही छात्रों के अभिभावकों की जेब पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ से भी उनको राहत मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस संबंध में सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को राहत मिले।
इकरा हसन ने खुद भी पढ़ी-लिखी सांसद हैं। उन्होंने प्रारंभिक पढ़ाई शामली से करने के बाद अपनी हायर एजुकेशन की शिक्षा लंदन से ग्रहण की है। लिहाजा वह छात्रों के भविष्य को लेकर प्रयास करती रहती हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

