नई दिल्ली, 01 अप्रैल (हि)। नए वित्तीय वर्ष में आरबीआई ने ऋण और बैंकिंग प्रणाली में कई जरूरी बदलाव लागू कर दिए हैं। इसके तहत अब तय समय से पहले ऋण चुकाने वाले ग्राहकों से किसी तरह का शुल्क नहीं वसूला जाएगा।
यह प्रावधान एक जनवरी 2026 से स्वीकृत या रिन्यू किए गए फ्लोटिंग दर वाले ऋण पर लागू होगा। इसमें आवास, वाहन, व्यक्तिगत और शिक्षा ऋण शामिल है। अब तक बैंक और वित्तीय संस्थान समय से पहले ऋण चुकाने पर कुल बकाया राशि का 2-5 फीसदी जुर्माना लगाते थे। उदाहरण के लिए यदि किसी ग्राहक का 10 लाख रुपये का कर्ज बकाया है और वह इसे एकमुश्त भुगतान के जरिए जल्द चुकाना चाहता था तो पांच फीसदी जुर्माना के हिसाब से उसे 50 हजार रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ते थे। नए बदलाव में ग्राहकों को अधिक लचीलापन मिलेगा और वे ब्याज का बोझ कम कर सकेंगे।
हर सात दिन में सिबिल स्कोर अपडेट होगा। इसके अलावा सबसे बड़ा बदलाव क्रेडिट स्कोर को लेकर हो किया गया है। अब ग्राहकों का सिबिल स्कोर हर महीने केवल एक बार नहीं बल्कि हर सात दिन में अपडेट होगा।
Trending
- WhatsApp पर नहीं है DP, तो भी दिखेगी प्रोफाइल फोटो, आ रहा कमाल का फीचर
- अंधविश्वास के चलते 13 वर्षीय लड़की की दी गयी बलि
- इनकम टैक्स अधिकारी बन वसूली कर रही महिला समेत 7 गिरफ्तार
- जाति पूछकर भरी क्लास में मारा थप्पड़, केस दर्ज
- हवाई यात्रियों को झटका! 60% फ्री सीट वाले आदेश पर सरकार ने लगाई रोक
- खुलासा : दिल्ली का डॉक्टर अली निकालता था किडनी, वैध ट्रांसप्लांट के खेल में चार डॉक्टरों की तलाश
- ममता को उनके ही गढ़ भवानीपुर में हराकर बंगाल को करेंगे मुक्त : शाह
- उत्तराखंड में हरीश रावत गुट ने की खुली बगावत

