Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए
    • नौतपा तो हर साल आता है गर्मी भी खूब पड़ती है इससे डराने की बजाय बिजली की फिजूलखर्ची बंद हो! आम आदमी के लिए प्याऊ और कुछ दूरी पर झोपड़ियां बनवा दी जाए तो वो जनहित में अच्छा प्रयास होगा, गंगा दशहरों पर नदियों में स्नान को उमड़े श्रद्धाुल
    • मंडलायुक्त ने मांगी अवैध निर्माणों की सूचना, मेडा के अधिकारी फर्जी निस्तारण कच्ची कालोनी, जमीन घेरने और गलत निर्माण करने वालों को बचाने में लगे, सर सहयोगियों की एक टीम बनाकर जांच कराईये
    • सोनम कपूर ने लंदन में खरीदा घर, पड़ोसियों ने किया विरोध
    • आईसक्रीम दही, दलिया मौसमी फल आम आदमी को ही नहीं मिल रहे हैं हाथियों को ठंडक कैसे पहुंचायेंगे, पशु पालन अधिकारी घने वनों की संख्या बढ़ायें वह ही इनके लिए उपयुक्त है
    • 180 किलो सोना खरीदा आरबीआई ने
    • कृति ने फिल्मी दुनिया में 12 साल पूरे होने पर बयां की दिल की बात
    • चीन में बैठे भारतीय डाक्टर ने हैदराबाद में की रोबोटिक सर्जरी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट
    देश

    विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट

    adminBy adminMarch 28, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज 28 मार्च। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा है कि यदि कोई विवाहित पुरुष किसी वयस्क महिला के साथ उसकी सहमति से लिवइन संबंध में रहता है, तो यह किसी भी प्रकार का अपराध नहीं है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि कानून और नैतिकता को अलग-अलग रखा जाना चाहिए और सामाजिक धारणा अदालत के फैसलों को प्रभावित नहीं कर सकती। न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना की खंडपीठ यह टिप्पणी उस याचिका पर सुनवाई के दौरान की, जिसमें एक लिवइन जोड़े ने महिला के परिवार से मिल रही धमकियों के खिलाफ सुरक्षा की मांग की थी।

    मामले के अनुसार, महिला के परिवार ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि याचिकाकर्ता, जो पहले से विवाहित है, उसने 18 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ रखा है। परिवार का यह भी कहना था कि शादीशुदा होने के बावजूद किसी अन्य महिला के साथ रहना अपराध है। हालांकि, कोर्ट ने इस तर्क को खारिज करते हुए कहा कि“ऐसा कोई अपराध नहीं है जिसमें एक विवाहित पुरुष, किसी वयस्क के साथ उसकी सहमति से लिव-इन संबंध में रहने पर अभियोजित किया जा सके। कानून और नैतिकता को अलग रखना आवश्यक है।”कोर्ट ने कहा कि महिला ने शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर बताया है कि वह बालिग है और अपनी इच्छा से याचिकाकर्ता के साथ रह रही है। याचिकाकर्ताओं ने यह भी आशंका जताई कि महिला का परिवार इस संबंध के खिलाफ है और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है, जिससे ऑनर किलिंग का खतरा बना हुआ है। बावजूद इसके, पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

    इस पर गंभीर रुख अपनाते हुए कोर्ट ने कहा कि दो बालिग व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस का मूल कर्तव्य है। कोर्ट ने राज्य को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का समय दिया गया।

    अंतरिम राहत देते हुए कोर्ट ने अगली सुनवाई तक शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना में दर्ज मामले में याचिकाकर्ताओं की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

    Allahabad High Court prayagraj tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए

    May 25, 2026

    नौतपा तो हर साल आता है गर्मी भी खूब पड़ती है इससे डराने की बजाय बिजली की फिजूलखर्ची बंद हो! आम आदमी के लिए प्याऊ और कुछ दूरी पर झोपड़ियां बनवा दी जाए तो वो जनहित में अच्छा प्रयास होगा, गंगा दशहरों पर नदियों में स्नान को उमड़े श्रद्धाुल

    May 25, 2026

    मंडलायुक्त ने मांगी अवैध निर्माणों की सूचना, मेडा के अधिकारी फर्जी निस्तारण कच्ची कालोनी, जमीन घेरने और गलत निर्माण करने वालों को बचाने में लगे, सर सहयोगियों की एक टीम बनाकर जांच कराईये

    May 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.