Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों
    • मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में
    • पीएम की माताजी को गाली देने के लिए कॉकरोच आंदोलन के विश्वजीत दीपके मांगे माफी
    • जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार
    • मेरठ समेत प्रदेश में आज से मिलेगी स्मार्ट आरसी
    • मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां
    • पीएम मोदी ने भोगापुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दी 17900 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात
    • संत रविदास की जन्मस्थली से मिट्टी लेकर निकाली कलशयात्रा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी में कल से बिगड़ेगा मौसम, 5 दिनों तक बारिश-ओले का अलर्ट जारी
    देश

    यूपी में कल से बिगड़ेगा मौसम, 5 दिनों तक बारिश-ओले का अलर्ट जारी

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 25, 2026No Comments34 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 25 मार्च। पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश के दोनों संभागों में मिला-जुला मौसम रहा. कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदा-बांदी होने के साथ-साथ बादल भी गरजे. कुछ स्थानों पर जोरदार हवाएं भी चलीं, जिसके कारण आइसोलेटेड स्थान पर तापमान में विशेष वृद्धि नहीं हुई. मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में 26 से 30 मार्च के बीच दो अलग-अलग ​वेदर सिस्टम की संभावना जताई है। इससे गरज-चमक के साथ बारिश होगी। कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं। ठंडी हवाएं चलेंगी। तापमान में 4°C से 5°C की गिरावट आएगी।

    मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, में बारिश की चेतावनी जारी की है.

    मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को लखनऊ में आसमान साफ रहेगा. अधिकतम-न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जाएगी, अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

    मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि बुधवार को उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम सूखा रहेगा. दिन में आसमान साफ रहेंगे, तेज धूप खिलेगी. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जाएगी. वहीं गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन होगा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

    लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- प्रदेश में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इससे पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना बनेगी। 26 मार्च से पश्चिमी यूपी से बूंदाबांदी की शुरुआत होगी। इसका असर पूर्वी यूपी तक पहुंचेगा। वहीं, 29 मार्च को सक्रिय हो रहा विक्षोभ ज्यादा ताकतवर आंका जा रहा है। इससे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। तापमान में बड़ी गिरावट आएगी। ठंड का एहसास होगा।

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi up weather up weather update uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों

    August 1, 2026

    मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में

    August 1, 2026

    पीएम की माताजी को गाली देने के लिए कॉकरोच आंदोलन के विश्वजीत दीपके मांगे माफी

    August 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.