लखनऊ, 19 मार्च (अम)। राज्य ललित कला अकादमी की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में गत दिवस कैसरबाग स्थित लाल बारादरी में आयोजित समारोह में प्रदेश की 21 महिला कलाकारों को सम्मानित किया गया। इनकी कृतियों की सामूहिक प्रदर्शनी भी परिसर में लगाई गई। हर महिला कलाकार को 11-11 हजार रुपये की सम्मान राशि, प्रशस्तिपत्र और अंगवस्त्र भेंट किए गए।
प्रदर्शनी का उद्घाटन अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा और उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र की उपस्थिति में सात क्षेत्रों के संयोजकों ने किया। इससे पहले बरेली, मेरठ, गोरखपुर, आगरा, कानपुर, वाराणसी और लखनऊ में महिला कलाकारों की कृतियों की प्रदर्शनियां आयोजित की गई थीं। इनसे तीन-तीन कलाकारों की कलाकृतियों का चयन कर सामूहिक प्रदर्शनी में शामिल किया गया।
अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत प्रतिवर्ष महिला कलाकारों की प्रदर्शनियों का आयोजन होगा।
इन्हें किया गया सम्मानित
अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र, संस्कार भारती (काशी प्रांत) के प्रांत संगठन मंत्री दीपक और अकादमी के निदेशक अमित कुमार अग्निहोत्री ने 21 महिला कलाकारों को सम्मानित किया। इनमें लखनऊ से राखी सैनी, अंकिता सिंह और मनीषा सिंह के अलावा आगरा/मथुरा से उमा शर्मा, प्रो. बिंदु अवस्थी और पूनम भार्गव, बरेली क्षेत्र से डॉ. शशिबाला राठी, प्रो. पुनीता शर्मा और सारिका राय शामिल रहीं। वाराणसी क्षेत्र से प्रो. जसमिंदर कौर, डॉ. शारदा सिंह व आशा, गोरखपुर क्षेत्र से डॉ. रमा शर्मा, सीता विश्वकर्मा व प्राची श्रीवास्तव, कानपुर क्षेत्र से डॉ. पूर्णिमा तिवारी, डॉ. प्रेमकुमारी मिश्रा और श्वेता पांडेय, मेरठ क्षेत्र से प्रो. अलका तिवारी, प्रो. वंदना वर्मा एवं तारा शर्मा को भी सम्मानित किया गया।
Trending
- भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे
- संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
- गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया
- राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला
- जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
- कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
- विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
- बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ

