नई दिल्ली/चीन, 18 मार्च (अम)। चीन के मकाउ में एक घटना ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। यहां पर एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने कुछ ऐसा किया कि पुलिस उसे अपने साथ ले गई। कहा जा रहा है कि रोबोट ने बुजुर्ग महिला को डरा दिया था। बीते गत दिवस मकाऊ के पटाने क्षेत्र में एक रिहायशी परिसर के पास यह घटना हुई। यहां पर सड़क किनारे एक 70 साल की बुजुर्ग महिला फोन का इस्तेमाल कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने अपने पीछे एक ह्यूमनॉइड रोबोट को खड़ा देखा। अचानक रोबोट के सामने से वो डर गईं और गुस्से में उससे लड़ने लगीं।
वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला रोबोट से बहस कर रही है। इसके बाद वहां थोड़ी दे बार दो सुरक्षाकर्मी पहुंचते हैं और स्थिति को संभालते हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि रोबोट को पुलिस अपने साथ ले जाती है। अच्छी बात यह है कि घटना में महिला को कोई गंभीर चोट नहीं आई। एहतियात के लिहाज से उसे अस्पताल ले जाया गया और जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को छुट्टी दे दी।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि पुलिस ने रोबोट को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बाद में साफ किया कि यह रोबोट शहर के एक शिक्षा केंद्र का था। इसके प्रचार और जागरूकता कार्यक्रमों के लिए इस्तेमाल हो रहा था। अधिकारियों ने रोबोट को उसके संचालक को वापस कर दिया है। उन्होंने संचालकों को सार्वजनक स्थानों पर इस तरह के उपकरणों का सावधानी से इस्तेमाल करने की चेतावनी दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक चीनी कंपनी ने इसे बनाया है और मई 2024 में लॉन्च किया था। आधुनिक तकनीक दी गई है और कई एडवांस फीचर भी हैं। इसे यह आसानी से चल लेता है और आसपास माहौल को समझ सकता है। रोबोट के संचालक ने बुजुर्ग महिला से माफी मांगी है।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

