आगरा, 16 मार्च (अम)। आगरा के साकेत कॉलोनी स्थित नवदीप हॉस्पिटल में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 38 वर्षीय शादीशुदा युवक को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहां जांच के दौरान पता चला कि उसके मलाशय में एक लीटर की पानी की बोतल फंसी हुई है। दर्द से परेशान युवक को परिजनों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक्स-रे जांच की। रिपोर्ट में बोतल के अंदर फंसे होने की पुष्टि होने के बाद चिकित्सकों ने तुरंत उपचार की प्रक्रिया शुरू की। ऑपरेशन के बाद मरीज को दर्द से राहत मिली। हालत ठीक होने के बाद मरीज डिस्चार्ज कर दिया है।
सर्जरी करने वाले डॉ. सुनील शर्मा ने कहा कि शादीशुदा 38 साल के युवक ने मलद्वार से एक लीटर की पानी की बोतल अंदर घुसाई जो मलाशय में फंस गई जिससे असहनीय दर्द होने लगा, हालत गंभीर होने पर युवक को अस्पताल लाया गया।
मरीज ने कहा कि 36 घंटे से बोतल फंसी है। एक्सरे के बाद विशेष टीम ने करीब सवा घंटे के ऑपरेशन के बाद बोतल को बाहर निकाला। घाव भरने और शौच में किसी तरह की परेशानी नहीं होने पर मरीज डिस्चार्ज कर दिया।
ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. दीपक, डॉ. भुवेश भी रहे। मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय के निदेशक डॉ. दिनेश राठौर ने बताया कि सेक्सुअल एनल इरोटिसिम (गुदा कामुकता) की स्थिति में लोगों में एचआईवी, हेपेटाइटिस बी समेत अन्य यौन बीमारियों का खतरा रहता है। ऐसे लोगों को विशेषज्ञ से काउंसलिंग से राहत मिल सकती है।
Trending
- चूल्हों में लकड़ी भटिटयों में कोयले से बढ़ सकता है प्रदूषण
- भाजपा विधायक ने जलसंरक्षण मिशन को लेकर उठाए सवाल
- पूर्व सांसद का सराहनीय प्रयास, अनिल शुक्ला ने सरकारी जमीन मुक्त कराकर बनवा दी दीवार
- हरियाणा सरकार ने मनाया राजा हसन खां मेवाती का शहीदी दिवस, यह आपसी सौहार्द का सफल प्रयास
- फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा का दावा : मोनालिसा को सुनियोजित लव जिहाद में फंसाया
- होटल के कमरे में प्रेमी संग रंगरलियां मना रही पत्नी को पति ने रंगे हाथ पकड़ा, हंगामा
- मुरादाबाद में अनियमितता पाये जाने पर गैस एजेंसी सील
- यूपी के 40 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, वज्रपात की चेतावनी

