Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
    • फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
    • BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
    • राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
    • उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
    • शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
    • यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
    • जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्सः राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अवॉर्ड तो शुभमन गिल को मिलेगा क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड
    देश

    बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्सः राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अवॉर्ड तो शुभमन गिल को मिलेगा क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 12, 2026No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 12 मार्च। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से 15 मार्च को नई दिल्ली में वार्षिक NAMAN अवॉर्ड्स सेरेमनी के आयोजन की तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, अवॉर्ड पाने वालों में भारत के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल और पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ भी शामिल हैं। एक रिपोर्ट में पहले कहा गया था कि बीसीसीआई भारतीय टीम के उन सदस्यों को सम्मानित करने की योजना बना रहा है, जो 5 आईसीसी ट्रॉफी जीत का हिस्सा रहे, जिसमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025, महिला वर्ल्ड कप 2025, U19 वर्ल्ड कप 2025, U19 महिला वर्ल्ड कप 2025 और T20 वर्ल्ड कप 2026 शामिल हैं।

    गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड
    द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, शुभमन गिल को 15 मार्च को बीसीसीआई की ओर से क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिलने वाला है। पंजाब के इस बल्‍लेबाज ने पिछले साल टेस्ट और वनडे में रोहित शर्मा से कमान संभालने के बाद तेजी से तरक्की की है। बतौर बल्‍लेबाज वह खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट और वनडे इंटरनेशनल में शानदार रहे हैं। हालांकि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उतने अच्‍छे नहीं रहे। गिल ने अभी तक भारत के कप्तान के तौर पर कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है।

    द्रविड़ को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
    वहीं, भारत के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जिताया था। उन्हें इस उपलब्धि के लिए कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाने वाला है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई के आयुष म्हात्रे को घरेलू लिमिटेड ओवर क्रिकेट में बेस्ट ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड दिया जाएगा।

    मिताली राज को भी लाइफटाइम अवॉर्ड
    इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत की पूर्व महिला कप्तान मिताली राज को भी लाइफटाइम अवॉर्ड मिलने वाला है और बीसीसीआई इस पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को घरेलू क्रिकेट में बेस्ट एसोसिएशन के तौर पर सम्मानित किया जाएगा।

    बीसीसीआई की इस अवॉर्ड सेरेमनी में पिछले साल ग्लोबल टूर्नामेंट में भारत की शानदार सफलता को सम्मानित किया जाएगा। पुरुषों के T20 वर्ल्ड कप 2026 के विजेताओं के अलावा, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम को भी बुलाया जाएगा। साथ ही सीनियर महिला टीम और भारत की अंडर-19 लड़कों और लड़कियों की टीमों को भी बुलाया जाएगा, जिन्होंने 2025 में ICC ट्रॉफी जीती थीं।

    BCCI cricket NAMAN Award Ceremony tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल

    August 11, 2026

    फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें

    August 11, 2026

    BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.