Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
    • फर्जी प्रपत्रों के आधार पर एसएसपी आवास कब्जाने की कोशिश में दो सगे भाई गिरफ्तार
    • 13 साल बाद आया फैसला मुठभेड़ में शहीद हुआ था सिपाही राहुल
    • कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ से दिल्ली वाली लेन पर वाहन बंद
    • नगर निगम की गृहकर की ओटीएस योजना 15 से लागू होगी
    • रेप में तरूण तेजपाल दोषी करार, 10 साल की सजा
    • सबसे वफादार रहे, मुश्किल दौर में भी नहीं छोड़ा साथ : मायावती
    • विमार्न इंधन में एथनॉल मिश्रण नहीं : नागरिक उड्डयन मंत्री
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सीकरी देवी मेले का ठेका दो करोड़ 30 लाख में छूटा
    देश

    सीकरी देवी मेले का ठेका दो करोड़ 30 लाख में छूटा

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 12, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मोदीनगर 12 मार्च।चैत्र मास में लगने उत्तर भारत के प्रसिद्ध महामाया देवी मेले के प्रसाद चढ़ाने से लेकर झूले, स्टाल व मनोरंजन के साधनो के लिए पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों की मौजूदगी में दो ठेकों की बोली रिकार्ड तोड़ दो करोड़ 30 लाख रुपये में छूटी। बोलीदाताओं की ओर से लगी बोली पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक रही।

    बुधवार को तहसील मुख्यालय के सभागार में सीकरी देवी महामाया मंदिर पर लगाए जाने वाले मेले की तैयारियों को लेकर उप जिलाधिकारी अजित सिंह की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पालिकाध्यक्ष विनोद जाटव वैशाली, पालिका के ईओ नरेंद्र मोहन मिश्र, एसीपी भास्कर वर्मा सहित पालिका के अन्य विभागो के अधिकारी मौजूद रहें। इस दौरान तहबाजारी मंदिर पर चढ़ने वाले प्रसाद ठेके को लेकर विचार विमर्श किया गया। सर्वप्रथम बोलीदाताओं के लिए मंदिर प्रसाद चढ़ावे को लेकर बोली की शुरूआत 70 लाख से की गई। बोलीदाताओं में मांजे व सुनील भगत के बीच ठेके लेने की होड़ के चलते सर्वाधिक प्रसाद चढ़ावे के ठेके की बोली मांजे पुत्र भंवर सिंह निवासी गांव सीकरीखुर्द ने एक करोड़ तीन लाख रुपये लगाई। जिसके आधार पर ठेका उनके नाम छोड़ दिया गया। फिर मेले में लगने वाले झूलों एवं तहबाजारी का ठेके को लेकर भूमि विकास बैंक के चेयरमैन अशोक मुखिया के भतीजे गौरव व बंटी के बीच लगने वाली बोली 70 लाख से शुरू होकर एक करोड़ 27 लाख तक पहुंच गयी।

    आखिरकार तहबाजारी का ठेका गौरव मुखिया के नाम एक करोड़ 27 लाख में छोड़ा गया। इसके अलावा मेले में लाइट सजावट का ठेका 1 लाख 25 हजार रुपए में अरुण ठेकेदार के नाम छोड़ा गया। बता दें कि ठेकों यह रिकार्ड तोड़ बोली का कारण सीकरी महामाया देवी मंदिर पर बढ़ती श्रद्धालुओं व दुकानदारों की संख्या को लेकर पहुंची। इस देवी मेले में उत्तर भारत के दिल्ली, उत्तरांचल, राजस्थान, हरियाणा सहित कई प्रांतो से दूर दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते हैं, जबकि बच्चों और परिवारों के लिए झूले, खाने-पीने के स्टॉल और अन्य दुकानें प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहती हैं। बोली छूटने के उपरांत मेले के सुचारु और व्यवस्थित आयोजन के लिए प्रशासन और मंदिर समिति ने अब तैयारियां तेज कर दी हैं। पालिका के ईओ व चेयरमैन विनोद जाटव वैशाली ने कहा कि मेले में विशेष तौर पर स्वच्छता से लेकर पार्किंग व श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए उचित व्यवस्था का प्रबंध करने पर फोकर रहेगा। इस अवसर पर एसडीएम अजित सिंह के अलावा तहसीलदार रजत सिंह, थानाप्रभारी गंगाधर मिश्रा, पालिका के अधिकारी अंकित चौधरी, अंकित गोयल, संदीप कुमार सहित नगर पालिका के कई कर्मचारी मौजूद रहे।

    Modi Nagar tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

    August 7, 2026

    फर्जी प्रपत्रों के आधार पर एसएसपी आवास कब्जाने की कोशिश में दो सगे भाई गिरफ्तार

    August 7, 2026

    13 साल बाद आया फैसला मुठभेड़ में शहीद हुआ था सिपाही राहुल

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.