बैरिया (बलिया), 09 मार्च (जा)। बैरिया के उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह अपने पालतू कुत्ते के हमले में घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद उन्होंने इलाज के लिए दिल्ली जाने का निर्णय लिया है। उनके स्थान पर बांसडीह के न्यायिक एसडीएम संजय कुशवाहा को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बैरिया का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
यह घटना होली से एक दिन पहले हुई, जब आलोक प्रताप सिंह के माता-पिता उनसे मिलने बैरिया आए थे। इसी दौरान, उनके पालतू कुत्ते ने उनके पिता पर हमला कर दिया। अपने पिता को बचाने के प्रयास में आलोक प्रताप सिंह कुत्ते से उलझ गए, जिससे कुत्ते ने उन्हें गंभीर रूप से काट लिया। इस हमले में उनके दोनों हाथों पर गहरे जख्म हो गए हैं, जिसकी वजह से वह हस्ताक्षर तक करने में भी असमर्थ हो गए हैं। स्थानीय चिकित्सकों द्वारा उपचार के बावजूद घाव से खून का रिसाव नहीं रुक रहा था। चिकित्सकों की सलाह पर, बेहतर इलाज के लिए वे दिल्ली रवाना हुए हैं।
इस बीच, प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बांसडीह के न्यायिक एसडीएम संजय कुशवाहा को बैरिया उपजिलाधिकारी का कार्यभार सौंप दिया है। संजय कुशवाहा ने कार्यभार संभाल लिया है और प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने का प्रयास कर रहे हैं।
उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने छुट्टी के आवेदन पर हस्ताक्षर करने के बजाय अंगूठे का निशान लगाया, जो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो गया है। उन्होंने जिलाधिकारी से एक हफ्ते की छुट्टी की मांग की है और पत्र में अपनी परेशानी का उल्लेख किया है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि एसडीएम के हाथ में कुत्ते ने काट लिया है, जिसके कारण वे लिखने में असमर्थ हैं।आलोक प्रताप सिंह की स्थिति पर नजर रखी जा रही है, और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।
Trending
- जंगल से मिली ‘मोगली गर्ल’ एहसास ने 18 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
- सालार मसूद गाजी की दरगाह में करोड़ों का घपला, प्रभारी मंत्री ने कार्रवाई के दिए निर्देश
- ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े जाने पर देना होगा दोगुना जुर्माना
- जो सत्ता में आकर गोरक्षा नहीं कर सके उसे वोट न दें: अविमुक्तेश्वरानंद
- वकीलों की आड़ लेकर कचहरी के बाहर पार्किंग से लाखों की कमाई
- जामुन पर थूककर बेचने का वीडियो वायरल
- अमरनाथ यात्रा सेवा समिति भंडारा सामग्री भेजेगी
- जनता का पैसा लोन के रूप में देकर उसे वसूलने की असरदार कोशिश न करना मंजूर नहीं : सुप्रीम कोर्ट

