Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
    • हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
    • औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
    • सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
    • विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस
    • उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण
    • जिस जेन जी ने सरकार के सामने नए सवाल खड़े किए
    • ढाई फीट के चीनू की कांवड़ यात्रा रही आकर्षण का केंद्र
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»हमारा डीएनए एक है, सबके पूर्वज हिंदू थे : अवधेशानंद गिरी
    न्यूज़

    हमारा डीएनए एक है, सबके पूर्वज हिंदू थे : अवधेशानंद गिरी

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 9, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बुलंदशहर, 09 मार्च (हि)। जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने नगर के डीएवी पीजी कॉलेज में गत दिवस युवा चेतना और आध्यात्मिक मूल्यों का समन्वय विषय पर आयोजित आध्यात्मिक संवाद में कहा कि जो लोग आज दूसरे धर्म में हैं, उनके पूर्वज हिंदू ही थे। यदि उनका डीएनए टेस्ट कराया जाए, तो वह हमसे ही मिलेगा। किन्हीं परिस्थितियों या कारणों के वश कुछ लोग दूसरे पंथों में चले गए थे, लेकिन आज भी वे हमारे बीच ही हैं। भारतवर्ष में हम सभी एक हैं और हमें एक-दूसरे का ख्याल रखना चाहिए। हमारे साझा पूर्वज ही हमारी असली पहचान हैं और इसी भाव के साथ हमें समाज में समरसता बनाए रखनी है।
    डीएवी पीजी कॉलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानन्द गिरी, प्राचार्य डा. राजीव सिरोही, प्रबंध समिति सचिव अरुण कुमार गर्ग व पूर्व सचिव अनिल कुमार गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पूरा परिसर स्वामी अवधेशानन्द गिरी के स्वागत में आध्यात्मिक जयघोष से गुंजायमान हो उठा। स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा कि भारत और भारतीय संस्कृति पूरे विश्व को अपना परिवार कुटुंब मानती है। जबकि पश्चिम के देश विश्व को बाजार मानते हैं। बाजार की भावना लेकर के ही ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में आई थी। उन्होंने कहा कि आज देश में यह हालात नहीं हैं भारत अब विश्व गुरु बन रहा है। कुंभ में आधा भारत आया था जो हमारी आस्था का पर्व था। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव हुआ है नई शिक्षा नीति को छात्र पढ़ें।
    अविमुक्तेश्वरनंद को सुप्रीम कोर्ट ने नहीं माना शंकराचार्य: स्वामी अवधेशानंद गिरी ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरनंद को सुप्रीम कोर्ट ने शंकराचार्य नहीं माना है। इससे ज्यादा उन्होंने कुछ और नहीं कहा। उन्होंने कहा कि संविधान ने सभी को अधिकार दिए हैं कोई किसी भी प्रकार की यात्रा निकाल सकता है।

    Avadheshanand Giri bulandshahar everyone's ancestors were Hindus: Avadheshanand Giri Our DNA is the same tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

    August 10, 2026

    हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा

    August 10, 2026

    औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.