नई दिल्ली, 07 मार्च (जा)। रॉयल एनफिल्ड की बाइक्स सिर्फ मशीन नहीं बल्कि कई लोगों के लिए भावना की तरह है। क्लासिक 350 हो या मेटयोर, इनकी भारी बनावट और आवाज इन्हें सबसे अलग बनाता हैं। लेकिन अगर आप इस बाइक को कई हफ्तों या महीनों तक बिना चलाए खड़ी छोड़ देते हैं तो यह बाइक के लिए नुकसानदेह हो सकता है, आइए जानते हैं कैसे।
आजकल की नई बीएस 6 बाइक्स में ऐसे इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम होते हैं जो बाइक को बंद होने पर भी थोड़ी-थोड़ी बिजली का इस्तेमाल करते रहते हैं। अगर आप अपनी बाइक को 2 से 4 हफ्ते तक नहीं चलाते तो बैटरी इतनी कमजोर हो सकती है कि बाइक स्टार्ट करने में दिक्कत कर सकती है।
पेट्रोल भी समय के साथ खराब होने लगता है। लगभग 30 दिनों के बाद पेट्रोल की ताकत कम होने लगती है, खासकर अगर मौसम में नमी ज्यादा हो। खराब पेट्रोल धीरे-धीरे चिपचिपा हो जाता है और यह चिपचिपाहट इंजन के करीब पुर्जों को जाम कर सकती है जिससे बाइक स्टार्ट नहीं होती।
जब आर अपनी रॉयल एनफिल्ड को काफी दिनों तक खड़ी कर दी जाए तो इंजन के साथ कई दिक्कतें आती हैं। सारा इंजन ऑयल धीरे-धीरे बहकर नीचे में जमा हो जाता है। ऊपर के पुर्जे पूरी तरह से सूखे रह जाते हैं। जब आप कई दिनों बाद बाइक स्टार्ट करते हैं तो इंजन के ऊपरी हिस्सों तक तेल पहुंचने में कुछ सेकंड लगते हैं। उन शुरुआती सेकंड के लिए इंजन के पार्ट्स बिना तेल के ही आपस में रगड़ खाते हैं।
लंबे समय तक बाइक खड़ी रहने पर क्या करें?
बाइक को हमेशा बीच वाले स्टैंड पर खड़ा करें। इससे टायर और सस्पेंशन पर बराबर वजन रहता है और टायर खराब नहीं होते। अगर बाइक 1-2 हफ्ते से ज्यादा खड़ी रखनी है तो बैटरी की तार निकाल दें इससे बैटरी जल्दी डिस्चार्ज नहीं होगी। इसके अलावा पेट्रोल की टंकी को पूरा भर कर रखें या फिर पेट्रोल पूरी तरह निकाल दें।
साथ ही, बाइक की चेन को अच्छे से साफ करके तेल लगा दें और लोहे वाले हिस्सों को जंग से बचाने वाला स्प्रे डाल दें। बाइक को हमेशा ऐसे कवर से ढकें जिसमें हवा आती-जाती रहे और जो पानी से भी बचाए। इसके अलावा, अगर संभव हो तो हफ्ते में एक बार बाइक को 5-10 मिटन के लिए स्टार्ट करें इससे इंजन में तेल घूमता रहेगा और पुर्जे सूखे नहीं रहेंगे।
Trending
- विशाखापट्टनम में गूगल के मेगा एआई डेटा सेंटर का शिलान्यास
- 25 लाख टन गेहूं निर्यात को हरी झंडी
- हर धार्मिक संस्था के लिए नियम जरूरी
- मंदिरों-गुरुद्वारों को अमेरिका में खतरों से बचाने की तैयारी
- भाजपा ब्राह्मण विरोधी पार्टी : माता प्रसाद पाड़े
- फर्जी अल्ट्रासॉउन्ड सेंटर पर छापेमारी, संचालक गिरफ्तार
- सोमनाथ हमारी अविरल सनातन संस्कृति का केंद्र
- सीबीआई संयुक्त निदेशक और रिटायर्ड पुलिस अधिकारी को 3-3 माह की सजा

