गाजियाबाद, 28 फरवरी (जा)। धर्मिक कट्टरपंथियों के हमले में घायल सलीम वास्तिक को देखने अस्पताल जा रहे डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिम्हानंद को पुलिस ने रोक दिया। वेव सिटी पुलिस सुबह मंदिर पहुंची और यति को दिल्ली जाने से मना कर दिया। इस दौरान यति की मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से नोंकझोंक भी हुई। हालांकि अभी तक पुलिस ने यति को मंदिर से बाहर नहीं निकलने दिया है। इस दौरान यति मरसिम्हानन्द ने पुलिस को चेतावनी दी और कहा कि वह सलीम वास्तिक से मिलने जा कर रहेंगे। इसके साथ ही यह भी कहा कि या तो वह सलीम से मिलने जाएंगे और या तो मंदिर में मारे जाएंगे।
गौरतलब है कि गत दिवस लोनी थाना क्षेत्र अली गार्डन कालोनी में मुस्लिम कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक पर दो लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के समय वह नमाज पढ़कर आए थे और अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दिल्ली जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मामले में उनके बेटे ने पांच लोगों पर हमले का शक जाहिर करते हुए सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। फिलहाल सलीम की गंभीर हालत को कर देख चिकित्सक ने उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनका उपचार जारी है। इस मामले में अज्ञात बाइक सवार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले पर मुख्यमंत्री ने मामले का लिया संज्ञान लिया है, उन्होंने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दुए हैं। सीएम ने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी में आतंक की कोई जगह नहीं है, कानून अपना काम करेगा।
Trending
- अंगदवीर हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, शादीशुदा गर्लफ्रेंड के बच्चे को किडनैप कर नहर में फेंका
- एमआरपी से 20 रुपए अधिक वसूला सिगरेट का दाम; अलीगढ़ उपभोक्ता आयोग ने ठोंका 10 लाख का जुर्माना
- मोहर्रम मातम का अवसर, सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं: योगी
- सीसीएसयू ने छात्र को रिजल्ट में दिए छह नंबर, कॉपी में निकले 60
- ब्रह्मपुरी पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया, 5 गिरफ्तार
- फर्जी रॉयल्टी से खनन कर लगा रहे थे करोड़ों का फटका, लोक निर्माण विभाग के लिपिक समेत 5 गिरफ्तार
- हादसों की आशंका वाले 95 पेडों को वन विभाग ने कटवाया
- बीएड प्रवेश परीक्षा में अलीगढ़ की वंदना सिंह टॉपर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर नितिन को मिला दूसरा स्थान

