नजीबाबाद, 26 फरवरी। शिक्षक ने अपने ही स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ने वाली छात्रा को पशुशाला ले जाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बालिका की हालत बिगड़ने पर परिजनों को पता लगा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं थाने पहुंची एक अन्य महिला ने भी अपनी पुत्री के साथ शिक्षक द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाया।
नगर के मोहल्ला जाब्तागंज निवासी अंशुल कुमार पड़ोस के एक स्कूल में पढ़ाता है। जाब्तागंज निवासी कक्षा तीन की छात्रा के पिता ने शिक्षक के खिलाफ नौ वर्षीय पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाने में शिक्षक के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी पुत्री गत 23 फरवरी को शाम पांच बजे घर के बाहर खेल रही थी। शिक्षक अंशुल कुमार उसकी पुत्री को बहला फुसला कर उसे पशुशाला ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। बालिका ने परिजनों को तकलीफ होने पर दुष्कर्म की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उधर एक अन्य महिला भी थाने पहुंची।
उसने भी अपनी पुत्री के साथ शिक्षक द्वारा घिनौनी हरकत करने का आरोप लगाया। रिपोर्ट दर्ज होने की सूचना पर शिक्षक घर से भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। उधर शिक्षक की करतूत पर हर कोई हैरान है।
Trending
- नेत्र व अंग दान को बढ़ावा देने हेतु स्कूलों में दी जाए शिक्षा
- पत्नी को मेरा शव मत छूने देना, मेरी आत्मा भटकती रहे, लिखकर बॉडी बिल्डर ने गोली मारकर दी जान
- कल ई-20 के विरोध में जनता के पत्रों के साथ पीएम आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल
- 3,000 अफसरों ने सीएपीएफ कानून को दी चुनौती, शौर्य चक्र विजेताओं सहित पदोन्नति में पिछड़े कैडर अफसर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
- ग्लास्गो के रेस्तरां में भारत के नक्शे से ‘गायब’ ‘पूर्वोत्तर, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने जताई नाराजगी
- अब 17 से 19 अगस्त तक होंगे यूजी-पीजी प्रथम मेरिट से प्रवेश
- 10 से 15 अगस्त तक तिरंगे के रंग में रंगेगा मेरठ
- रंगोली मंडप पर चला हथौड़ा, 44 सील संपत्तियों के मालिकों के पास एक हफ्ता

